Bhopal Bicycle Virtul Event 2022: हो जाइए तैयार ! भोपाल में पहली बार होने जा रहा वर्चुअल वॉक-साइकिल रनिंग इवेंट, ऐसे ले सकते है हिस्सा

राजधानी में  भोपाल बाइसिकल राइडर्स ग्रुप (BBRG) द्वारा वर्ल्ड लेवल पर गांधी जयंती के उपलक्ष्य में 2 अक्टूबर 2022 को वर्चुअल वॉक, रनिंग और साइकल राइड का आयोजन किया जा रहा है।

Bhopal Bicycle Virtul Event 2022: हो जाइए तैयार ! भोपाल में पहली बार होने जा रहा वर्चुअल वॉक-साइकिल रनिंग इवेंट, ऐसे ले सकते है हिस्सा

Bhopal Bicycle Virtul Event 2022: जैसा कि हम जानते है 2 अक्टूबर यानि की गांधी जयंती आने वाली है आपने भी भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती (Mahatma Gandhi Jayanti) पर मौके पर स्मरण करने और इस दिन को यादगार बनाने के लिए सोचा होगा। यहां राजधानी में  भोपाल बाइसिकल राइडर्स ग्रुप (BBRG) द्वारा वर्ल्ड लेवल पर गांधी जयंती के उपलक्ष्य में 2 अक्टूबर 2022 को वर्चुअल वॉक, रनिंग और साइकल राइड का आयोजन किया जा रहा है।

जानिए इस वर्चुअल इवेंट के बारे में 

इस इवेंट की जानकारी देते हुए बीबीआरजी ग्रुप के समन्वयक मनीष भदौरिया ने बताया कि भोपाल बहुत खूबसूरत शहर है यहां प्रतिदिन कुछ खास इवेंट होते रहते हैं और कोरोना काल से सीख लेने के बाद हमने बीबीआरजी ग्रुप को इस वर्चुअल इवेंट के जरिए पूरे भारत व विदेश से जोड़ने की कोशिश की है। साथ ही लोगों को स्वस्थ रहने के लिए "फिटनेस का डोज़ एक घंटा रोज़" मुहिम ग्रुप द्वारा चलाई जा रही है।

इस लिंक से फॉर्म भरें

https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSdYhVixo7ChB51cup2gN3snTJG6eLTpB5x8hgkT20uixATynQ/viewform?usp=sf_link

publive-image

देश नहीं विदेशों से भी आ रहे प्रतिभागी

इसे लेकर आगे बताते हुए समन्वयक मनीष भदौरिया ने कहा कि, वर्चुअल इवेंट में कई देशों से लोग भाग ले रहे हैं। वर्चुअल इवेंट में भाग लेने के लिए प्रतिभागी को 250 भारतीय रुपए का शुल्क देना होगा। जो कि मेडल के लिए रहेगा और ई-सर्टिफिकेट व ई-पोस्टर के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article