BCLL Employee Strike: भोपालवासियों के लिए परेशानी वाली खबर! अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रेड बस ड्रायवर, नहीं चलेंगी ये बसें

Bhopal BCLL Bus Employee Strike: भोपाल में BCLL (Bhopal City Link Limited) के बस चालक और कंडक्टर आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इसके चलते शहर के 12 रूटों पर लो-फ्लोर सिटी बसों का संचालन पूरी तरह से बंद हो गया है। Bhopal BCLL red Bus Employee Strike Salary Gratuity Fund mp hindi news azx

Bhopal BCLL Bus Employee Strike

Bhopal BCLL Bus Employee Strike

Bhopal BCLL Bus Employee Strike: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में BCLL (Bhopal City Link Limited) के बस चालक और कंडक्टर आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इसके चलते शहर के 12 रूटों पर लो-फ्लोर सिटी बसों का संचालन पूरी तरह से बंद हो गया है।

हड़ताल के चलते सुबह से ही अप-डाउन करने वाले यात्री काफी परेशान नजर आए। खासकर कामकाजी लोगों और स्कूल-कॉलेज जाने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

वेतन और पीएफ को लेकर नाराजगी

बस चालकों और परिचालकों ने हड़ताल का कारण वेतन और ग्रेच्युटी फंड (पीएफ) का भुगतान न होना बताया है। उनका कहना है कि उन्हें लंबे समय से समय पर वेतन नहीं मिल रहा है और भविष्य निधि से संबंधित लाभ भी नहीं दिए जा रहे हैं। इन मांगों को लेकर उन्होंने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला किया है।

यह भी पढ़ें- Vidisha में कांग्रेस अनुसूचित विभाग के प्रदेश अध्यक्ष पर जानलेवा हमला, खुद वीडियो जारी कर बताया

हड़ताल का शहर पर असर

हड़ताल के कारण भोपाल के 12 प्रमुख रूटों पर बस सेवाएं प्रभावित हुई हैं। इनमें से 6 रूट पूरी तरह बंद हैं। इसका असर सिर्फ शहर तक ही सीमित नहीं है, बल्कि आसपास के इलाकों से रोजाना सफर करने वाले हजारों यात्रियों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

चालकों की चेतावनी

हड़ताली बस चालकों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, वे काम पर नहीं लौटेंगे। इससे आने वाले दिनों में सिटी बस सेवा सामान्य होने की उम्मीद कम ही है।

Bhopal BCLL Bus Employee Strike: भोपाल वासियों की बढ़ी परेशानी, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर BCLL बस चालक, इन12 रूटों पर नहीं चलेंगी बस

यह भी पढ़ें- CM Mohan ने किया शीर्षासन-मयूरासन, मंत्रियों के बीच चर्चा का विषय रहा CM का योग

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article