Advertisment

NCB ने ATS गुजरात के साथ मिलकर मारा छापा: भोपाल के इस एरिया की फैक्ट्री से की 1814 करोड़ की MD बरामद, दो गिरफ्तार

Bhopal ATS Chhapa: भोपाल में ATS का छापा , इंडस्ट्रियल एरिया बगरोदा पठार फैक्ट्री से 1814 करोड़ की MD बरामद

author-image
Preetam Manjhi
Bhopal-ATS-Chhapa

Bhopal ATS Chhapa: भोपाल से बड़ी खबर सामने आई है, जहां बगरोदा इंडस्ट्रियल एरिया बगरोदा (Industrial Area Bagroda) पठार फैक्ट्री में गुजरात और दिल्ली ATS ने छापामार कार्रवाई की है।

Advertisment

सूत्रों की मानें तो फैक्ट्री से 1814 करोड़ की MD बरामद की गई है। आपको बता दें कि पूरी कार्रवाई में भोपाल पुलिस को दूर रखा गया है। पिछले 24 घंटे से चल रही इस कार्रवाई में और भी बहुत कुछ निकलकर सामने आने की संभावना है। पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्त में लिया है। वहीं दिल्ली NCB ने भी एक प्लॉट नंबर 63 कटारा हिल्स स्थित निजी फैक्ट्री पर छापा मारा है।

Bhopal-ATS-Chhapa

गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने एक्स पर किया पोस्ट

गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने अपने सोशल मीडिया एक्स (Social Media X) पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई में भारी जीत के लिए गुजरात ATS और NCB (ऑप्स), दिल्ली को बधाई।

https://twitter.com/sanghaviharsh/status/1842812567208546749

गृह मंत्री हर्ष सांघवी (Harsh Sanghvi) ने आगे लिखा कि हाल ही में उन्होंने भोपाल के इंडस्ट्रियल एरिया बगरोदा में एक फैक्ट्री पर छापा मारा है। MD बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री जब्त किया है, जिसकी कीमत 1814 करोड़  रुपए थी।

Advertisment

यह उपलब्धि नशीली दवाओं की तस्करी और दुरुपयोग से निपटने में हमारी कानून प्रवर्तन एजेंसियों (Law Enforcement Agencies) के अथक प्रयासों को दर्शाती है। हमारे समाज के स्वास्थ्य और सुरक्षा (Health And Safety) की रक्षा के लिए उनके सहयोगात्मक प्रयास महत्वपूर्ण हैं।

Bhopal-ATS-Chhapa

हमारी कानून प्रवर्तन एजेंसियों का समर्पण वास्तव में सराहनीय है। आइए भारत को सबसे सुरक्षित और स्वस्थ राष्ट्र बनाने के उनके मिशन में उनका समर्थन करना जारी रखें!

ये खबर भी पढ़ें: इंदौर पुलिस का कारनामा: गुमा दी केस डायरी, पूर्व विधायक हो गए बरी, कोर्ट ने कहा- बचाने के लिए किया ऐसा, ये था आरोप

Advertisment

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियों से आए अफसर

बता दे कि भोपाल के बगरोदा इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित फैक्ट्री पर छापा मारने के लिए अफसर बिना नंबर प्लेट की गाड़ियों से आए थे। फिलहाल फैक्ट्री के अंदर बीते 24 घंटों से कार्रवाई चल रही है। मौके पर गुजरात के अफसर (ATS officer of Gujarat) भी मौजूद हैं।

भोपाल के पास फैक्ट्री में बनाई जा रही थी ड्रग्स

मिली जानकारी के मुताबिक, यह MD ड्रग्स हैं। ये ड्रग्स भोपाल के पास ही एक फैक्ट्री में बनाया जा रहा था। हालांकि इससे पहले पंजाब से भी 10 करोड़ की कोकीन बरामद की गई थी। बता दें कि दुबई और उत्तराखंड से बड़ी खेप सप्लाई करने का टारगेट सिंडिकेट को मिलता था।

Bhopal-ATS-Chhapa

2018 में मादक पदार्थ के रूप में घोषित हुआ एमडी

एमडी यानी मेफे ड्रोन एक ड्रग है। जब ये तरल रूप में होता है तो इसे ट्रामा ड्रोन कहा जाता है। 2018 में एनडीपीएस अधिनियम के तहत इसे मादक पदार्थ घोषित कर दिया गया। तब से इसका ट्रांसपोर्टेशन और स्टॉक करना प्रतिबंधित है।

Advertisment

कितना खतरनाक होता है MD का नशा

नशा छुड़ाने वाले डॉक्टर्स की मानें तो एमडी (मिथाइलीनडाईऑक्सी मैथाम्फेटामाइन यानी एक्सटैसी) का नशा सीधे सिर पर अटैक करते हुए चढ़ जाता है। अगर इसका लगातार सेवन किया जाता है, तो इसके सेवन से तनाव की स्थिति पैदा होने लगती है। इसका नशा करने वाले धीरे-धीरे डिप्रेशन में चला जाता है। आखिरी में खुदकुशी की सोचने लगता है। इसके सेवन से जीवन में नकरात्मकता आने लगती है।

ये खबर भी पढ़ें: ससुराल में 16 साल से कैद महिला का रेस्क्यू: हड्डियों के ढांचे में बदला शरीर, हालत देख हो जाएंगे रोंगटे खड़े

भोपाल में एटीएस की कार्रवाई भोपाल एटीएस छापा बगरोदा में एटीएस का छापा औद्योगिक क्षेत्र एमडी बगरोदा पठार फैक्ट्री से 1814 करोड़ रुपये बरामद इंडस्ट्रियल एरिया बगरोदा पठार फैक्ट्री से 1814 करोड़ की md बरामद rs 1814 crore recovered from industrial area md bagroda plateau factory md worth rs 1814 crore recovered from industrial area bagroda plateau factory bhopal ats raid ats raid in bagroda ats action in bhopal
Advertisment
चैनल से जुड़ें