भोपाल। शहर में आज एक बार फिर नगर निगम और प्रशासन ने अतिक्रमण पर कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि नगर निगम ने 8 करोड़ 50 लाख की भूमि पर बोलडोज़र चलाया। जानकारी के अनुसार करोंद,लांबाखेड़ा, नया बायपास, नई जेल रोड, सुखी, विदिशा रोड, बड़वई, परवेखेड़ा सहित अन्य जगह पर बगैर अनुमति कॉलोनी काटी जा रही थी। बगैर अनुमति कॉलोनी काट कर प्लाट बेच दिए गए थे। लगातार अतिक्रमण की शिकायत मिलने के बाद आज कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में एसडीएम मनोज उपाध्याय, तहसीलदार गुलाब सिंह बघेल, नगर निगम अतिक्रमण शाखा नासिर खान, एएसआई छत्रपाल, ए एस आई मनोज चौबे सहित अन्य बल उपस्थित रहा। अधिकारियों ने बताया कि जिला प्रशासन , नगर निगम व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई की गई। बिल्डिंग परमिशन और टी एन सी पी के पत्र नहीं होने पर कार्रवाई की गई। न्यू जेल रोड संजीव नगर मोड़ करोंद पर कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने बताया कि कृषि भूमि पर प्लाट बिक रहे थे।
Bhopal Atikraman: Action on encroachment in Karond, colony being cut without permission