भोपाल में दो हादसों में दो इंजीनियर की मौत: नई जेल रोड पर ई-रिक्शा पलटने से एक की मौत, दूसरे की बिलखिरिया में गई जान

Bhopal Two engineers died: भोपाल में दो हादसों में दो इंजीनियर की मौत हो गई। नई जेल रोड पर ई-रिक्शा पलटने से एक की मौत, दूसरे की बिलखिरिया में गई जान

Bhopal Two engineers died

Bhopal Two engineers died: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में दो सड़क हादसों में दो इंजीनियर की मौत हो गई। नई जेल रोड पर ई-रिक्शा पलटने से इंजीनियर की मौत हो गई। वहीं चालक को मामूली चोट आई है। इंजीनियर युवक शॉपिंग के लिए श्यामपुर से भोपाल आया था। वहीं बिलखिरिया इलाके में रोड एक्सीडेंट में एक इंजीनियर की जान चली गई। दोनों मामलों में मर्ग कायम कर लिया गया है।

रिजवान, भाई के निकाह की शॉपिंग करने आया था

जानकारी के मुताबिक इंजीनियर रिजवान खान (22) ममेरे भाई की शादी की शॉपिंग करने श्यामपुर से भोपाल आया था। इसी दौरान शनिवार रात करीब 8 बजे नई जेल रोड पर ई-रिक्शा पलट गया और रिजवान की मौत हो गई।

इंजीनियर रिजवान खान श्यामपुर जिला सीहोर का रहने वाला था। एक साल पहले ही उसने भोपाल के प्राइवेट कॉलेज से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री की थी। 10 दिन पहले ही दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में इंटरव्यू देकर लौटा था। 5 जनवरी को श्यामपुर में ही रहने वाले उसके ममेरे भाई का निकाह होना है।

शादी के बाद उसका नौकरी जॉइन करने का प्लान था। शनिवार की शाम को 5 बजे गांव से बस में सवार होकर भोपाल आया था। गांधी नगर में करीब साढ़े सात बजे बस से उतरा। यहां से शादी की शापिंग करने के लिए भोपाल के इब्राहिमपुरा मार्केट पहुंचना था।

हादसे में चोट आई थी, इलाज के दौरान मौत

गांधी नगर बस स्टैंड से रिजवान ई-रिक्शा में सवार हुआ। इससे उसे करोंद में उतरना था। इसी दौरान जेल रोड पर ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे रिजवान को अंदरूनी चोट आई। इसके बाद इलाज के दौरान देर रात अस्पताल की में उसकी मौत हो गई।

परिवार का बड़ा बेटा था रिजवान

रिजवान के पिता गांव में ही टू व्हीलर वाहनों का गैरेज चलाते हैं। उससे छोटा एक भाई और दो बहनें हैं। रिजवान बड़े शहर में रहकर अपना करियर आगे बढ़ाना चाहता था। इसके लिए उसने दिल्ली की एक कंपनी में इंटरव्यू भी दे दिया था। जहां उसका प्लेसमेंट हो चुका था और ऑफर लेटर भी मिल गया था। भाई की शादी के बाद उसने ज्वॉइनिंग की डेट ले रखी थी। इससे पहले ही जान चली गई।

ये भी पढ़ें: MP NEWS : नहीं सुनी IMD की चेतावनी: MP में भीगा हजारों क्विंटल धान, अब इस तारीख तक नहीं होगी खरीदी!

घर के पास इंजीनियर को जीप ने टक्कार मारी, मौत

publive-image

भोपाल के बिलखिरिया इलाके में भी सड़क सादसे में एक इंजीनियर की मौत हो गई। बिलखिरिया पुलिस के अनुसार आकाश भारती (22) पुत्र राजकुमार भारती दुर्गेश नगर कोकता का रहने वाला था। शनिवार की रात को घर के करीब कोकता में ही सड़क किनारे खड़े होकर दोस्त का इंतजार कर रहा था। तभी तेज रफ्तार जीप ने टक्कर मार दी। घायल को अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान आकाश की मौत हो गई।

रविवार को पीएम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है। आकाश इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी की तलाश कर रहा था। उसके पिता ड्राइवरी करते हैं। परिवार में माता-पिता के अलावा एक छोटा भाई और बहन है। आकाश भी अपने घर को बड़ा बेटा था।

ये भी पढ़ें:  MP में कर्मचारियों के बढ़े DA‌ का सवाल: नए साल पर खत्म हो पहली एरियर की पहली किस्त का इंतजार, 7.50 लाख कर्मचारी बेकरार

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article