भोपाल। मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान से शुरू हुआ विवाद अभी तक नहीं थमा है। अब उनके इस बयान पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी चुटकी ली है। उन्होंहने कहा ‘मल्लिकार्जुन ने सच्चाई को स्वीकार कर लिया है। राहुल गांधी अपनी यात्रा में व्यस्त हैं। ‘2023-24 में इन्हें कुछ मिलने वाला नहीं है।
आपको बता दें भोपाल आगमन पर उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और निर्वाचित प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधियों से चर्चा की। इस दौरान खड़गे ने अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मैंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के निर्देश के बाद नामांकन भरा है। यह हमारे घर का चुनाव है। जहां उन्होंने कहा कि मुझे बलि का बकरा बनाया गया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बकरा बचेगा तो ईद मनाएगा। आपको बता दें 17 अक्टूबर को अध्यक्ष पद का चुनाव है। जिसके लिए समर्थन मांगने के लिए वे भोपाल आए थे।