BHOJPURI INDUSTRY: भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने खरीदी महंगी कार, फैंस ने दिए रिएक्शन

BHOJPURI INDUSTRY: भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने खरीदी महंगी कार, फैंस ने दिए रिएक्शन BHOJPURI INDUSTRY: Bhojpuri actress Amrapali Dubey bought an expensive car, fans reacted

BHOJPURI INDUSTRY: भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने खरीदी महंगी कार, फैंस ने दिए रिएक्शन

BHOJPURI INDUSTRY: आम्रपाली दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री की सफलतम एक्ट्रेसेस में से एक हैं। सोशल मीडिया पर आम्रपाली दुबे के 3 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स है। उनके चाहने वाले की कोई कमी नहीं है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जब भी वो कोई पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर करती है उस पर लोग खूब प्यार बरसाते है। अब आम्रपाली ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने नई गाड़ी खरीदने की जानकारी दी है।

जानें गाड़ी का नाम

आम्रपाली ने लग्जरी कार फॉर्यूचनर लेजेंडर खरीदी है। ये गाड़ी काफी लग्जरी है। गाड़ी की कीमत की बात करें तो यह 42 लाख के आस-पास है। पोस्ट शेयर कर आम्रपाली ने लिखा-'आप सबके प्यार और आर्शीवाद के साथ हमारे परिवार ने नई गाड़ी का स्वागत किया।' देखें पोस्ट....

https://www.instagram.com/p/CiMt-E_P22I/?utm_source=ig_web_copy_link

इस पोस्ट के बाद से ही लोग आम्रपाली दुबे को बधाई दे रहे हैं। वहीं भोजपुरी स्टार और सांसद दिनेश लाल यादव यानी कि निरहुआ ने भी आम्रपाली को बधाई दी है।

आम्रपाली का एक्टिंग करियर

बता दें कि आम्रपाली दुबे( Amrapali Dubey) ने फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी से साल 2014 में भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखा था। उनकी पहली फिल्म निरहुआ हिंदुस्तानी सुपरहिट रही थी। फिल्म में दिनेश लाल यादव के साथ वो लीड रोल में थी। उसके बाद उन्होंने इंडस्ट्री को निरहुआ रिक्शेवाला 2, निरहुआ चलल ससुराल, बॉर्डर जैसी कई हिट फिल्में दी। उनकी अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो समाज में परिवर्तन, साजन, निरहुआ बनल करोड़पति है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article