डॉक्टर्स की गंभीर लापरवाही: सर्जरी के बाद महिला के पेट में 2 साल तक पड़ी रही कैंची, फिर जो हुआ...

Bhind News: भिंड में डॉक्टर्स की लापरवाही का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला के पेट के अंदर से कैंची निकाली गई है।

डॉक्टर्स की गंभीर लापरवाही: सर्जरी के बाद महिला के पेट में 2 साल तक पड़ी रही कैंची, फिर जो हुआ...

Bhind News: भिंड में डॉक्टर्स की लापरवाही का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला के पेट के अंदर से कैंची निकाली गई है। पीड़िता दो साल से पेट दर्द को झेल रही थी। अब सीटी स्कैन कराया गया तो डॉक्टर हैरान रह गए।

दरअसल, जिले के मेहगांव क्षेत्र के सौंधा गांव की रहने वाली कमलाबाई (36 साल) दो साल से पेट दर्द से परेशान थी। दर्द बढ़ने पर पति कमलेश जाटव गुरुवार को उसे जिला अस्पताल लेकर आया। सीटी स्कैन में महिला के पैट से कैंची होने का पता चला। इसके बाद एमडी मेडिसिन डॉक्टर विनीत गुप्ता ने महिला को ग्वालियर रेफर किया।

कमलेश जाटव ने बताया कि 19 महीने पहले कमला के पेट में तेज दर्द हुआ। तब ग्वालियर के कमलाराजा हॉस्पिटल में ओवरी में गठान का ऑपरेशन किया गया था। उस समय सर्जरी के बाद पेट में कैंची छूट गई।

यह भी पढ़ें: Itarsi-Nagpur Railway Line: ऊपर भागती ट्रेन, नीचे तफरीह करते बाघ, MP में बनेंगे ऐसे चार अंडरपास…

एक्स-रे देख डॉक्टर रह गए हैरान

पीड़ित महिला का एक्स-रे देखकर डॉक्टर्स हैरान रह गए। अस्पताल प्रबंधन ने महिला को ग्वालियर जयारोग्य ले जाने के लिए तत्काल एंबुलेंस उपलब्ध कराई।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1862742548843798562

इलाज में कर्ज हुआ, दर्द नहीं गया- कमलेश

महिला के पति कमलेश जाटव ने कहा कि पत्नी के इलाज पर काफी पैसे खर्च हो गए हैं। लोगों से कर्ज तक लेना पड़ा। इसके बाद भी आराम नहीं मिला। अब डॉक्टर्स की लापरवाही के कारण पेट में कैंची रह जाने की बात पता चली। अब इलाज के लिए और पैसे खर्च करने पड़ेंगे।

इस मामले में डॉ. विनीत गुप्ता ने कहा कि महिला को पेट दर्द की शिकायत थी। सीटी स्कैन और एक्स-रे में महिला के पेट में कैंची देखी गई। महिला के पेट में कैंची कितनी अंदर है। इसके लिए रेडियोलॉजिस्ट द्वारा जांच करने पर पता चलेगा। पीड़िता को बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें:यात्रीगण कृपया ध्यान दें: 1 से 8 दिसंबर तक रद्द रहेगी 6 ट्रेनें, कुछ के डायवर्ट, देखें लिस्ट

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article