भिंड में भंडारे ने किया बीमार: प्रसादी खाने से एक महिला की मौत, 53 की तबीयत बिगड़ी, 5 लोगों की हालत गंभीर

Bhind News: भिंड में भंडारे की प्रसादी खाने से एक महिला की मौत हो गई। 53 अस्पताल में भर्ती हैं। 5 लोगों की हालत गंभीर है।

Bhind News one Woman dies and 53 ill after eating Bhandara Prasad hindi news

Bhind News: भिंड में भंडारे का प्रसाद खाने से एक महिला की जान चली गई। 53 लोगों की तबीयत बिगड़ी। 5 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। 48 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। डॉक्टर्स ने बताया कि सभी लोगों को फूड पॉइजनिंग हुई थी।

इन मरीजों की हालत गंभीर

BHIND NEWS

रितु भदौरिया

आकांक्षा भदौरिया

सावित्री भदौरिया

गीता भदौरिया

सुंदरम भदौरिया

कलेक्टर ने की मरीजों से बातचीत

मंगलवार सुबह भिंड के कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव अस्पताल गए। उन्होंने मरीजों से बात की। स्वास्थ्य विभाग की एक टीम क्यारीपुरा गांव के लिए भेजी गई है। यह टीम गांव जाकर भंडारे के खाने के सैंपल लेगी। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि उपचार दल को भेज दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: मात्र 1099 रुपये में Jio ने लॉन्च किया फोन, UPI से JioTV तक मिलेंगे शानदार फीचर्स

गांव की सरपंच ने क्या कहा ?

गांव की सरपंच बीनू अर्गल ने बताया कि माता के मंदिर पर भंडारा 13 अक्टूबर को हुआ था। 14 अक्टूबर को बची हुई प्रसादी लोगों ने ली। यहां आलू की सब्जी, पूड़ी और खीर भंडारे में परोसी गई। सब्जी खाने से कुछ लोग बीमार हो गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें: जबलपुर में दादा गुरु की तबीयत बिगड़ी: नर्मदा मिशन के संस्थापक दादा गुरु की बॉडी का अचानक बढ़ा तापमान, अस्पताल में भर्ती

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article