Bhind Looteri Dulhan : शादी की रात में ही फरार हुई दुल्हन,पुलिस पकड़ कर ले आई थाने

शहर में पुलिस ने उस दुल्हन को Bhind Looteri Dulhan भागते हुए पकड़ा है जो सात फेरे लेने के बाद कुछ ही घंटों में फरार होने की कोशिश कर रही थी

Bhind Looteri Dulhan : शादी की रात में ही फरार हुई दुल्हन,पुलिस पकड़ कर ले आई थाने

भिंड। शहर में पुलिस ने उस दुल्हन को Bhind Looteri Dulhan भागते हुए पकड़ा है जो सात फेरे लेने के बाद कुछ ही घंटों में फरार होने की कोशिश कर रही थी। लुटेरी दुल्हन ने 90 हजार रुपये में दिव्यांग सोनू से शादी की थी। शादी हुई, रस्में निभाई गईं।

पुलिस ने उसे पकड़ लिया
सोनू खुशहाल जिंदगी के सपने देख रहा था, लेकिन शादी की रात को ही दो बजे दुल्हन छत से कूद कर भाग गई। सोनू की किस्मत तो ठीक थी ही नहीं, लुटेरी दुल्हन की किस्मत ने भी साथ नहीं दिया और गश्ती कर रही पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

90 हजार रुपये ले लिए थे
बताया जा रहा है कि सोनू की दिव्यांग होने के कारण शादी नहीं हो रही थी और इसी का फायदा उठाते हुए दुल्हन के साथियों ने उसे अपने जाल में फंसाया था और शादी कराने के एवज में 90 हजार रुपये ले लिए थे। पुलिस ने उसके साथियों को भी गिरफ्तार किया।

लुटेरी दुल्हन के गिरोह का पर्दाफाश किया
भिंड में पुलिस ने लुटेरी दुल्हन के गिरोह का पर्दाफाश किया है। दुल्हन रात को छत से कूद के भाग रही थी। तभी गश्त के दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि महिला को दिव्यांग सोनू की एक दिन की दुल्हन बनने के लिए 5000 रूपये दिए गये थे। दिव्यांग होने के कारण सोनू की शादी नहीं हो पा रही थी।

2 आरोपी फरार हो गये
ग्वालियर के कुछ लोगों ने सोनू को झांसे में लिया और उसकी शादी महिला से करा दी। महिला तलाकशुदा है और उसका 15 साल का बेटा भी है। पुलिस ने महिला और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन 2 आरोपी फरार हो गये। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article