भिंड में दबंगई: गोपाल स्टेट हाइवे टोल प्लाजा पर कर्मचारियों से मारपीट और फायरिंग, 2 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल

Bhind Gopal State Highway Toll plaza Firing: भिंड-गोपाल स्टेट हाईवे टोल प्लाजा पर बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग, दो टोल कर्मचारी गंभीर रूप से घायल। पुलिस ने जांच शुरू की, घटना सीसीटीवी में कैद।

भिंड में दबंगई: गोपाल स्टेट हाइवे टोल प्लाजा पर कर्मचारियों से मारपीट और फायरिंग, 2 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल

Bhind State Highway Firing: मध्यप्रदेश के भिंड-गोपाल स्टेट हाईवे टोल प्लाजा पर उस वक्त हड़कंप मचा गया। जब अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी,जिसमें टोल प्लाजा के 2 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। इतना ही नहीं बदमाशों ने टोल कर्मियों को डंडो से जमकर पिटाई भी की। इस पूरी घटना से इलाके में सनसनी फैल गई बाइक सवार अज्ञात बदमाश  फायरिंग करने लगें।जिसके कारण 2 कर्मचारियों को गंभीर चोट आई। इससे पहले भिंड में ऐसी घटना हो चुकी हैं।घायलों का अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिनका इलाज चल रहा है।

https://x.com/BansalNewsMPCG/status/1891165032467018174

कैसे हुई घटना?

मंगलवार देर रात टोल प्लाजा पर कुछ बाइक सवार बदमाश पहुंचे। जैसे ही टोल कर्मियों ने उनसे टैक्स मांगा, बदमाशों ने अचानक गोली चला दी। गोली लगने से दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
ये खबर भी पढ़ें..मंत्री शिवराज सिंह के बेटे की शादी का वीडियो हुआ वायरल: शिवराज मामा ने पत्नी साधना संग किया रोमांटिक डांस..!

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

घटना का वीडियो टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया है। इसमें बदमाशों को फायरिंग करते हुए देखा जा सकता है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

इलाज जारी, जांच में जुटी पुलिस

घायल कर्मचारियों की हालत गंभीर बताई जा रही है, और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना से टोल प्लाजा के अन्य कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

भिंड और आसपास के इलाकों में इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। हाईवे पर सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं, और लोगों की मांग है कि टोल प्लाजा और प्रमुख सड़कों पर सुरक्षा कड़ी की जाए।

पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही है।

सिवनी में SDO की दबंगई: किसान को कार की डिग्गी में ठूंसा, धक्का-मुक्की करके कहा- ऐसी-तैसी कर दूंगा, अधिकारी सस्पेंड

Seoni SDO Shriram Baghel Suspend farmer assault viral videoसिवनी में जल संसाधन विभाग के SDO श्रीराम बघेल ने एक किसान का कॉलर पकड़ा। वहीं एक और किसान को जबरन कार की डिग्गी में ठूंसने की कोशिश की।पूरी खबर पढ़ें  

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article