BHIND BREAKING NEWS: भिंड जेल की गिरी दीवार, 21 कैदी दबे, 2 की हालत नाजुक

BHIND BREAKING NEWS: भिंड जेल की गिरी दीवार, 21 कैदी दबे, 2 की हालत नाजुकBHIND BREAKING NEWS: Wall of Bhind Jail collapses, 21 prisoners buried, 2 in critical condition

BHIND BREAKING NEWS: भिंड जेल की गिरी दीवार, 21 कैदी दबे, 2 की हालत नाजुक

भिंड। भिंड शहर मे शनिवार सुबह करीब 5 बजे उप जेल की दीवार अचानक गिर गई। जिसमें 21 कैदी मलबे में दब गए। जिन्हें तुरंत जेल प्रशासन की मदद से बाहर निकाला गया। जानकारी के मुताबिक दीवार में दबे सभी कैदियों को चोट आई है। इनमें से दो कैदियों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हे उपचार के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है।

बारिश की वजह से हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक सुबह 5 बजे प्लास्टर गिरने की सूचना जेलर को मिली। बारिश की वजह से लगातार जेल में  पानी आ रहा था जिससे दीवार ढहने की संभावना थी,वहीं जब प्रहरियों ने इसकी जानकारी जेलर को दी तो जेल प्रशासन ने कैदियों को बाहर निकाले के लिए बैरक खोला,उतने में दोनों बैरकों की बारी-बारी से दीवार ढह गई। इस घटना में 21 कैदी दब गए, जिन्हें तुरंत अन्य कैदियों की मदद से बाहर निकाला गया। मलबे में दबे इन कैदियों में से दो की हालत नाजुक बाताई जा रही है। जिन्हें जिला अस्पाल में भर्ती किया गया है। वहीं इस पूरे मामले की सूचना मिलते ही कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस और एसपी मनोज कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article