Bhim Army chief Chandra Shekhar :अखिलेश ने किया दलितों का अपमान, ‘रावण’का गठबंधन से इनकार

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले चंद्रशेखर‘रावण’ Bhim Army chief Chandra Shekharऔर समाजवादी पार्टी के गठबंधन की अटकलों पर ब्रेक लग गया है। भीम आर्मी के संस्थापक और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने प्रेस कांफ्रेंस कर अखिलेश यादव पर दलितों का अपमान करने का आरोप लगाया है।

Bhim Army chief Chandra Shekhar :अखिलेश ने किया दलितों का अपमान, ‘रावण’का गठबंधन से इनकार

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव से पहले चंद्रशेखर‘रावण’ Bhim Army chief Chandra Shekharऔर समाजवादी पार्टी के गठबंधन की अटकलों पर ब्रेक लग गया है। भीम आर्मी के संस्थापक और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने प्रेस कांफ्रेंस कर अखिलेश यादव पर दलितों का अपमान करने का आरोप लगाया है।

सपा ने किया दलितों का अपमान

भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने शनिवार, 15 जनवरी को प्रेस कांफ्रेंस में सपा पर अपने और दलितों के अपमान का आरोप लगाया है। आजाद ने कहा कि “मेरी अखिलेश यादव से पिछले 6 महीनों में काफी मुलाकातें हुईं हैं। इस बीच सकारात्मक बातें भी हुई लेकिन अंत समय में मुझे लगा कि अखिलेश यादव को दलितों की ज़रूरत नहीं है। कल उन्होंने अपमानित किया जो दुखद है। बहुजन समाज के लोगों को अपमान किया है”

सपा से गठबंधन की थी अटकलें

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से शुक्रवार को चंद्रशेखर ने मुलाकात की। उनकी यह मुलाकात सपा मुख्यालय पर करीब 50 मिनटों तक चली। इसके बाद चंद्रशेखर आजाद ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा कि “एकता में बड़ा दम है। मजबूती और एकता के बगैर बीजेपी जैसी मायावी पार्टी को हराना आसान नहीं है। गठबंधन के अगुवा का दायित्व होता है कि वो सभी समाज के लोगों के प्रतिनिधित्व और सम्मान का खयाल रखें। आज यूपी में दलित वर्ग  अखिलेश जी से इस जिम्मेदारी को निभाने की अपेक्षा रखता है” आजाद के इस ट्वीट के बाद सपा के साथ उनकी पार्टी के गठबंधन की अटकलें लगाई जा रही थी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article