Saroja Vaidyanathan: भरतनाट्यम नृत्यांगना सरोजा वैद्यनाथन का निधन, 86 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

भरतनाट्यम नृत्यांगना सरोजा वैद्यनाथन का कैंसर के चलते उनके आवास पर निधन हो गया। उनकी बहू और नृत्यांगना रमा वैद्यनाथन ने यह जानकारी दी।

Saroja Vaidyanathan: भरतनाट्यम नृत्यांगना सरोजा वैद्यनाथन का निधन, 86 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

नई दिल्ली। भरतनाट्यम नृत्यांगना सरोजा वैद्यनाथन का कैंसर के चलते बृहस्पतिवार तड़के यहां उनके आवास पर निधन हो गया। उनकी बहू और नृत्यांगना रमा वैद्यनाथन ने यह जानकारी दी। सरोजा 19 सितंबर को 86 वर्ष की हुई थीं।

2013 में पद्म भूषण से किया गया था सम्मानित

रमा ने कहा, “आज तड़के करीब चार बजे उनका निधन हो गया। वह कुछ समय से कैंसर से पीड़ित थीं।” शास्त्रीय नृत्यांगना सरोजा को 2002 में पद्म श्री और 2013 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। रमा ने राष्ट्रीय राजधानी में 50 साल पहले शास्त्रीय नृत्य विद्यालय गणेश नाट्यालय की स्थापना के लिए अपनी सास और गुरु को याद किया।

शुक्रवार को किया जाएगा अंतिम संस्कार

रमा ने कहा, “अब यह हमारा कर्तव्य है कि हम उनकी विरासत को आगे ले जाएं। मैं हम सभी को दिए गए प्रेम के लिए उन्हें याद कर रही हूं। मैं आज जहां हूं, केवल उन्हीं की वजह से हूं।” शुक्रवार दोपहर दो बजे लोधी श्मशान घाट पर सरोजा का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

संस्कृति मंत्री ने सरोजा के निधन पर शोक किया व्यक्त

संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी ने सरोजा के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, “भरतनाट्यम गुरु, पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित और एक शानदार नृत्यांगना श्रीमती डॉ. सरोजा वैद्यनाथन के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ।

कला और संस्कृति के क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय है। डॉ. सरोजा वैद्यनाथन के परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।” भरतनाट्यम नृत्यांगना और राज्यसभा सदस्य सोनल मानसिंह ने भी 'नृत्य जगत में अपार योगदान' के लिए सरोजा को याद किया।

ये भी पढ़ें:

Hilsa Fish: दुर्गा पूजा से पहले भारतीय बाजारों में दिखने लगेगी हिल्सा मछली, सबसे टेस्टी मछलियों में गिनती

Indian Railway: रेलवे प्लेटफार्म पर सेल्फी लेने पर लगेगा भारी जुर्माना, यहां जानें क्या है प्रावधान

Nadi Utsav: दिल्ली में चौथा ‘नदी उत्सव’, यमुना तट पर इस दिन किया जाएगा आयोजित

India-Canada Tension: भारत-कनाडा के बीच और बढ़ी टेंशन, भारत की एडवाइजरी को कनाडा ने किया खारिज

Telangana Muslim Washermen: तेलंगाना सरकार का बड़ा फैसला, मुस्लिम धोबियों को मुफ्त बिजली देगी सरकार

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article