Bharat on Google Maps: गूगल मैप्स पर बदला देश का नाम, सर्च करने पर दिख रहा 'भारत'!

Bharat in Google Map: केंद्र सरकार ने हाल ही में देश का नाम इंडिया से 'भारत' करने के संकेत दिए थे। इसे लेकर काफी सियासत गरम हो गई थी।

Bharat on Google Maps: गूगल मैप्स पर बदला देश का नाम, सर्च करने पर दिख रहा 'भारत'!

Bharat in Google Map: केंद्र सरकार ने हाल ही में देश का नाम इंडिया से 'भारत' करने के संकेत दिए थे। इसे लेकर काफी सियासत गरम हो गई थी। हालांकि, आधिकारिक तौर पर देश का अंग्रेजी नाम India से भारत नहीं किया गया है।

ये हुआ बदलाव

मगर गूगल मैप ने नए नाम को जरूर स्वीकार कर लिया है। दरअसल, इसकी वजह ये है कि अगर आप गूगल मैप के सर्च बॉक्स में भारत टाइप करेंगे, तो आपको 'दक्षिण एशिया में एक देश' लिखा हुआ के साथ तिरंगा झंडा नजर आएगा।

आप भारत हिंदी में लिखें या अंग्रेजी में, आपको गूगल रिजल्ट के तौर पर इंडिया ही दिखाएगा। गूगल मैप ने इंडिया और भारत दोनों को ही 'दक्षिण एशिया में एक देश' के तौर पर मान्यता दी हुई है। इसलिए यूजर्स अगर भारत का आधिकारिक नक्शा गूगल मैप पर देखना चाहते हैं, तो वह अंग्रेजी या हिंदी में गूगल मैप पर भारत या इंडिया लिखकर ऐसा कर कर सकते हैं।

कैसे काम कर रहा ये सिस्टम?

गूगल मैप के हिंदी वर्जन पर अगर आप भारत टाइप करते हैं, तो आपको भारत के नक्शे के साथ 'भारत' बोल्ड में लिखा हुआ दिखाई देगा। वहीं, अगर आप गूगल मैप के अंग्रेजी वर्जन में जाकर Bharat लिखते हैं, तो आपको सर्च रिजल्ट में देश के नक्शे के साथ India लिखा हुआ दिखेगा।

यानी कि गूगल मैप भारत को भी इंडिया के तौर पर स्वीकार कर रहा है। जहां सरकार नाम बदलने की कवायद में जुटी है, इस बीच गूगल ने पहले ही अपना होमवर्क करना शुरू कर दिया है।

ये भी पढ़ें:

PM Modi Gujarat Visit: पीएम मोदी का आज गुजरात दौरा, विभिन्न परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण एवं शिलान्यास

नवंबर से दिखेगा मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव, तापमान में आएगी गिरावट, जानें मौसम का हाल

Election 2023: नामांकन भरने का आखिरी दिन आज, शिवराज और कमलनाथ का इंदौर दौरा

बड़ी खबर, इंदौर में अमित शाह की बैठक निरस्त, इसलिए कैंसिल हुई बैठक

Bharat on Google Maps, Google Maps Change Country Name, Google Maps, Bharat, Google Search Bharat, Name of country changed on Google Maps, Bharat visible on search, गूगल मैप्स पर भारत, गूगल मैप्स पर बदला देश का नाम, गूगल मैप्स, भारत, गूगल सर्च भारत, गूगल मैप्स पर बदला देश का नाम, सर्च पर दिखेगा भारत

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article