Bharat Jodo Yatra: संसद में बोलने की अनुमति नहीं, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भाजपा पर बरसे राहुल गांधी

Bharat Jodo Yatra: संसद में बोलने की अनुमति नहीं, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भाजपा पर बरसे राहुल गांधी

Bharat Jodo Yatra: बीते बुधवार 7 दिसंबर को संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो चुका है। जिसे करीब 22 दिन चलने की संभावना है। वही सांसद राहुल गांधी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का नेतृत्व कर रहे है। इस कारण वह संसद के इस सत्र में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। इसी बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब भी उन्होंने कोई मुद्दा उठाने की कोशिश की, तो उनके माइक बंद कर दिए गए।

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राजस्थान में एक सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने यात्रा करने का फैसला किया क्योंकि विपक्षी दलों के सदस्यों को संसद में बोलने की अनुमति नहीं थी और आरोप लगाया कि जब भी उन्होंने कोई मुद्दा उठाने की कोशिश की, तो उनके माइक बंद कर दिए गए। यात्रा के कारण संसद के शीतकालीन सत्र में उनके शामिल नहीं होने की संभावना है। संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत बुधवार को हुई।

इसके साथ ही  गांधी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के इस आरोप का समर्थन किया कि मीडिया यात्रा को पर्याप्त कवरेज नहीं दे रहा है और दावा किया कि यह केंद्र सरकार के इशारे पर किया जा रहा है।राहुल ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पर भी कटाक्ष किया, जो कोटा से भाजपा सांसद हैं। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘लोकसभा अध्यक्ष राजस्थान से हैं और लोकसभा टीवी को उनका चेहरा बहुत पसंद है। वे 24 घंटे उनका चेहरा दिखाते रहते हैं, जबकि हम जो कहते हैं उसे कोई नहीं सुनता है।’’

बता दें कि बीते रविवार 4 दिसंबर को ही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा मध्यपप्रदेश के बाद राजस्थान में प्रवेश कर गई थी। अपनी यात्रा के दौरान राहुल गांधी भाजपा पर लगातार हनलावर रहे है। उन्होंने ये भी आरोप लगाया है कि भारत जोड़ो यात्रा को उतनी कवरेज नहीं मिल रही जितनी मिलनी चाहिए थी। वहीं अंत में बताते चलें कि राजस्थान के बाद राहुल गांधी की यात्रा हरियाणा में प्रवेश करेगी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article