BHARAT JODO YATRA: भाजपा नेता अर्जुन मुंडा ने साधा कांग्रेस पर निशाना, कहा- अगर भारत जोड़ना ही होता तो....

BHARAT JODO YATRA: भाजपा नेता अर्जुन मुंडा ने साधा कांग्रेस पर निशाना, कहा- अगर भारत जोड़ना ही होता तो....

BHARAT JODO YATRA: कांग्रेस ने जब से भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत की है तब से कई पार्टियां उनके इस कदम की आलोचना करती रही है। अब भाजपा नेता अर्जुन मुंडा ने भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रस पर निशाना साधा है। उन्होंने गुरूवार कहा कि विपक्षी पार्टी कांग्रेस देश जाड़ने के नाम पर अपना राजनीतिक प्रचार कर रही है।

कांग्रेस की मंशा पर बात करते हुए बीजेपी नेता और केंद्र में जनजातीय मामलों के मंत्री ने कहा, "अगर कांग्रेस को सच में देश को जोड़ना होता तो वे जम्मू और कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटा दिए होते, लेकिन कांग्रेस ने ऐसा नहीं किया।" उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस का चरित्र लोगों को अच्छे से पता है। लोगों ने कांग्रेस को नकारना शुरू कर दिया और किया भी है। कांग्रेस ने भारत पर सालों राज किया है और अगर उन्हें देश जोड़ना ही होता तो वो आर्टिकल 370 हटा चुके होते। वहीं बीजेपी नेता ने आगे कहा कि वास्तव में भारत को जोड़ने का काम एनडीए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे है। भाजपा सरकार देश के विकास में लगातार काम कर रही है।

बता दें कि आज यानि 6 अक्टूबर से सोनिया गांधी भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो गई। फिलहाल यह यात्रा कर्नाटक में जारी है। इस यात्रा में काग्रेस के कई बड़े नेता शामिल हो रहे है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article