Bharat Jodo Yatra : जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने यात्रा के दौरान लगाई दौड़ ! वायरल हो गया वीडियो, देखें

Bharat Jodo Yatra : जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने यात्रा के दौरान लगाई दौड़ ! वायरल हो गया वीडियो, देखें

तेलंगाना। Bharat Jodo Yatra  कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जहां पर तेलंगाना पहुंची है वहीं पर यात्रा में गोलापल्ली पहुंचने पर 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान उन्होने इतनी तेज दौड़ लगा दी की सब साथ ही दौड़ पड़े। जिसका वीडियो सामने आया है।कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की अगुवाई कर रहे राहुल गांधी रविवार को पदयात्रा के दौरान अचानक कुछ स्कूली छात्रों के साथ दौड़ने लगे। राहुल के अचानक दौड़ने के कारण उनके सुरक्षा कर्मी, तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी और अन्य लोगों ने भी दौड़ना शुरू कर दिया।

पांचवे दिन बच्चों के साथ दौड़े राहुल

आपको बताते चलें कि, कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा रविवार को फिर से शुरू हो गई जहां पर गोलापल्ली से यात्रा शुरू हुई। इस दौरान राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं और बच्चों संग रेस लगाकर पदयात्रियों में जोश भर दिया। कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसका वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें राहुल गांधी दौड़ लगाते हुए दिख रहे हैं।तेलंगाना में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का यह पांचवां दिन है। राहुल रविवार की पदयात्रा संपन्न करने से पहले शाम को शादनगर के सोलीपुर जंक्शन में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने शनिवार रात को जडचर्ला एक्स रोड जंक्शन पर रुकने से पहले 20 किलोमीटर से अधिक की पदयात्रा की थी। यात्रा तेलंगाना के सात लोकसभा और 19 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरते हुए कुल 375 किलोमीटर की दूरी तय करेगी, जिसके बाद यह सात नवंबर को महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी। चार नवंबर को यात्रा एक दिन का विराम लेगी। वायनाड से सांसद राहुल ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान खेल, व्यवसाय और मनोरंजन क्षेत्र की हस्तियों के साथ-साथ विभिन्न समुदायों के बुद्धिजीवियों और नेताओं से मुलाकात करेंगे।

[video width="640" height="352" mp4="https://bansalnews.com/wp-content/uploads/2022/10/6ZoxGIyb9Fl0MiN6.mp4"][/video]

आदिवासियों संग किया था नृत्य 

आपको बताते चलें कि, इससे पहले उन्होंने अपनी पद यात्रा के दौरान भद्राचलम में आदिवासी समाज के साथ डांस किया। उन्होंने इसका वीडियो भी ट्वीट किया है, जिसमें वह आदिवासी समाज की महिलाओं के साथ थिरकते नजर आ रहे हैं। जिसमें राहुल गांधी ने कहा कि, "हमारे आदिवासी हमारी संस्कृतियों और विविधता के भंडार हैं। आगे कहा, आदिवासी महिलाओं के साथ कोम्मू कोया लोकनृत्य का आनंद लिया। उनकी कला, उनके मूल्यों को व्यक्त करती है, जिनको हमें सीखना और संरक्षित करना चाहिए।" इस दौरान राहुल गांधी आदिवासी टोपी पहने नजर आ रहे हैं।

[video width="640" height="360" mp4="https://bansalnews.com/wp-content/uploads/2022/10/AqUhBa_22jFSO0IX.mp4"][/video]

10 समितियों का किया गठन

तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने कहा कि राहुल पूरे तेलंगाना में प्रार्थना स्थल, मस्जिद और मंदिर जाकर वहां पूजा-अर्चना भी करेंगे। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। यात्रा का तेलंगाना चरण आरंभ करने से पहले राहुल ने केरल, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में पदयात्रा की थी। तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस ने यात्रा के समन्वय के लिए 10 विशेष समितियों का गठन किया है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article