Bharat Jodo Yatra: एमपी में होगी प्रियंका गांधी की एंट्री, भारत जोड़ो यात्रा में होंगी शामिल

भोपाल। भारत जोड़ो यात्रा में प्रियंका गांधी पहली बार शामिल होंगी। यह शुरुआत मध्यप्रदेश से होने जा रही है। Bharat Jodo Yatra: Priyanka Gandhi's entry in MP will be included in Bharat Jodo Yatra

Bharat Jodo Yatra: एमपी में होगी प्रियंका गांधी की एंट्री, भारत जोड़ो यात्रा में होंगी शामिल

भोपाल। भारत जोड़ो यात्रा में प्रियंका गांधी पहली बार शामिल होंगी। यह शुरुआत मध्यप्रदेश से होने जा रही है। जानकारी के मुताबिक इंदौर में महाकाल दर्शन करने के बाद प्रियंका की सभा करेंगी। इससे पहले वे लोकसभा और  विधानसभा चुनाव में भी एमपी का दौरा कर चुकीं हैं। माना जा रहा है कि प्रियंका के मध्यप्रदेश आने से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी।

उपयात्राएं जोड़ी जाएंगी

आपको बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मप्र में बुरहानपुर 24-25 नवंबर तक प्रवेश करेगी। वहीं खंड़वा, इंदौर, उज्जैन और आगर मालवा में भारत जोड़ो यात्रा के साथ उपयात्राएं जोड़ी जाएंगी। इसके लिए विधानसभावार नेताओं से पूछा जा रहा है कि वे कितने किलोमीटर पैदल यात्रा कर सकेंगे। विधायक पीसी के अनुसार भारत जोड़ो यात्रा के साथ विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता उपयात्राएं भी निकालेंगे। जिसके लिए जिला प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।

सोनिया गांधी भी आ सकती हैं

एक जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश के 52 जिलों में कांग्रेस 35 दिन में 6021 किलोमीटर की उपयात्राएं करेगी। जो बाद में भारत जोड़ो यात्रा के साथ जुड़ जाएंगी। वहीं उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने के बाद प्रियंका गांधी में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी। राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक सोनिया गांधी भी मप्र में भारत यात्रा में शामिल हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article