Bharat Jodo Yatra In MP: भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होना एमपी के शिक्षक को पड़ा भारी, शिवराज सरकार ने कर दिया सस्पेंड

Bharat Jodo Yatra In MP: भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होना एमपी के शिक्षक को पड़ा भारी, शिवराज सरकार ने कर दिया सस्पेंड

Bharat Jodo Yatra In MP: कुछ दिन पहले ही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) की मध्यप्रदेश में एंट्री हुई थी। राहुल गांधी के नेतृत्व में लोग बढ़-चढ़ कर यात्रा में शामिल हो रहे है। वहीं यात्रा में मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के सरकारी स्कूल के एक शिक्षक का हिस्सा लेना भारी पड़ गया। सरकार ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है।

publive-image

बता दें कि मामला मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के सरकारी स्कूल का है। जानकारी के मुताबिक, शिक्षक का नाम राजेश कन्नोजे (Rajesh Kanoje) है। इस यात्रा में शामिल होने के आरोप में उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त एनएस रघुवंशी ने कहा, 'राजेश कन्नोजे को सेवा आचरण नियमों के उल्लंघन और एक राजनीतिक रैली में भाग लेने के लिए निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बेहद ज़रूरी काम का हवाला देते हुए छुट्टी मांगी थी लेकिन उन्होंने एक राजनीतिक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट कीं।'

कांग्रेस ने बोला सरकार पर हमला

कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष के के मिश्रा ने सरकार को घेरते हुए ट्विटर पर लिखा, 'शिवराज सिंह चौहान सरकार ने कर्मचारियों को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखाओं में भाग लेने की अनुमति दी है लेकिन एक आदिवासी राजेश कन्नोजे को एक गैर-राजनीतिक रैली के दौरान राहुल गांधी को 'तीर-कमान' देने के लिए निलंबित कर दिया है। ' बता दें कि 23 नवंबर को मध्यप्रदेश मे एंट्री करने वाली भारत जोड़ो यात्रा आज रविवार को राजस्थान में प्रवेश कर जाएगी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article