'Bharat Jodo Yatra': पानीपत से करनाल जिले में पहुंची कांग्रेस की पदयात्रा ! मुक्केबाज विजेंदर सिंह समेत कई लोग जुड़े

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शनिवार सुबह हरियाणा में पानीपत से करनाल जिले में पहुंची और सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ पदयात्रा की।

'Bharat Jodo Yatra':  पानीपत से करनाल जिले में पहुंची कांग्रेस की पदयात्रा ! मुक्केबाज विजेंदर सिंह समेत कई लोग जुड़े

करनाल (हरियाणा)। कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शनिवार सुबह हरियाणा में पानीपत से करनाल जिले में पहुंची और सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ पदयात्रा की। ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज विजेंदर सिंह और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा तथा रणदीप सिंह सुरजेवाला ने यहां घरौंदा में कोहंद गांव से शुरू हुई यात्रा में भाग लिया।

जानें क्या रहेगा यात्रा का रूट

यह यात्रा यहां इन्द्री में रात्रि विश्राम के लिए रुकेगी और अगले दिन सुबह कुरुक्षेत्र जिले की ओर बढ़ेगी। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ ने बृहस्पतिवार की शाम उत्तर प्रदेश से हरियाणा में पुन: प्रवेश किया था। गांधी ने शुक्रवार को पानीपत में एक रैली को संबोधित किया और अर्थव्यवस्था तथा बेरोजगारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की आलोचना की।

30 जनवरी को संपन्न होगी यात्रा

हरियाणा में 21 से 23 दिसंबर तक यात्रा के पहले चरण में 130 किलोमीटर की दूरी तय की गई और यह नूहं, गुरुग्राम तथा फरीदाबाद जिलों से गुजरी थी। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ सात सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और 30 जनवरी को श्रीनगर में राहुल गांधी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाने के साथ संपन्न होगी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article