Bharat Jodo Nyay Yatra: असम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ी, न्याय यात्रा को गुवाहाटी शहर में जाने से रोका जा रहा था

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी की न्याय यात्रा (Rahul Gandhi Nyay Yatra) मंगलवार को गुवाहाटी पहुंची, जिसे असम पुलिस ने रोक दिया .

Bharat Jodo Nyay Yatra: असम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ी, न्याय यात्रा को गुवाहाटी शहर में जाने से रोका जा रहा था

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी की न्याय यात्रा (Rahul Gandhi Nyay Yatra) मंगलवार को गुवाहाटी पहुंची, जिसे असम पुलिस ने रोक दिया। राहुल अपने काफिले के साथ गुवाहाटी शहर में जाना चाहते थे, लेकिन प्रशासन ने इसकी इजाजत नहीं दी।

https://twitter.com/i/status/1749688609010290773

पुलिस ने गुवाहाटी सिटी जाने वाली सड़क पर बैरिकेडिंग कर दी। इसके बाद कांग्रेस समर्थक पुलिस से भिड़ गए।

क्या कहना है असम पुलिस का

असम पुलिस का कहना है कि न्याय यात्रा (Rahul Gandhi Nyay Yatra) शहर में गई तो ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ जाएगी। प्रशासन ने रैली को नेशनल हाईवे पर जाने का निर्देश दिया है। यह शहर के चारों ओर रिंग रोड की तरह काम करता है।

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और कांग्रेस के बीच पिछले कई दिनों से जुबानी जंग चल रही है। कांग्रेस सरमा पर यात्रा को प्रभावित करने का आरोप लगाती आ रही है। सरमा भी कांग्रेस को खुली चुनौती दे चुके।

राहुल की न्याय यात्रा 18 जनवरी को नगालैंड से असम पहुंची थी। 20 जनवरी को यात्रा अरुणाचल प्रदेश गई, फिर 21 को असम लौट आई। इसके बाद यात्रा 22 जनवरी को मेघालय निकली और मंगलवार को एक बार फिर असम पहुंची। राहुल की न्याय यात्रा 25 जनवरी तक असम में रहेगी।

25 जनवरी तक असम में रहेगी कांग्रेस की यात्रा

राहुल की न्याय यात्रा 18 जनवरी को नगालैंड से असम पहुंची थी। 20 जनवरी को यात्रा अरुणाचल प्रदेश गई, फिर 21 को असम लौट आई। इसके बाद यात्रा 22 जनवरी को मेघालय निकली और मंगलवार को एक बार फिर असम पहुंची। राहुल की न्याय यात्रा 25 जनवरी तक असम में रहेगी।

संबंधित खबर:

Bharat Jodo Nyay Yatra: मणिपुर के थोबल से शुरू कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, मणिपुर से ही क्यों हुई इसकी शुरूआत?

यूनिवर्सिटी के छात्रों से बोले राहुल- आपको गुलाम बनाने की कोशिश की जा रही

https://twitter.com/i/status/1749676420677407020

10वें दिन की यात्रा की शुरुआत राहुल गांधी ने असम-मेघालय सीमा पर युवाओं से बातचीत करके की। उन्होंने स्टूडेंट्स से कहा कि मैं आपकी यूनिवर्सिटी आकर आपसे बात करना चाहता था और ये समझना चाहता था कि आप किन मुश्किलों का सामना कर रहे हैं।

लेकिन, देश के गृह मंत्री ने असम के मुख्यमंत्री को फोन किया और फिर असम के मुख्यमंत्री ने आपकी यूनिवर्सिटी के लीडर्स को फोन करके कहा कि राहुल गांधी को स्टूडेंट्स से बात न करने दी जाए। ये बेहद जरूरी है कि आप जिसे सुनना चाहते हैं, उसे सुनने की आपको इजाजत दी जाए।

उन्होंने कहा कि आपसे कहा जा रहा है कि आपको आंखें बंद करके RSS और इस देश की सरकार की बातें माननी है। आपको कहा जा रहा है कि आपके पास कल्पनाशक्ति नहीं होनी चाहिए। आपको कहा जा रहा है कि आप अपनी भाषा नहीं बोल सकते हैं, कि आपको अपना इतिहास भूलना होगा। आपको गुलाम बनाने की कोशिशें की जा रही हैं।

ये भी पढ़ें:

Top Hindi News Today: प्राण प्रतिष्ठा से लौटते ही पीएम मोदी ने की बड़ी घोषणा, रामलला के दर्शन करने सुबह से ही उमड़ा जनसैलाब

Ayodhya Travel and Tourism: अयोध्‍या में राम मंदिर से टूरिज्‍म, क्या अयोध्या बन पाएगा धार्मिक टूरिज्म का नया केंद्र?

Parakram Diwas 2024: पराक्रम दिवस से सुभाष चन्द्र बोस का क्या है नाता, जानिए 23 जनवरी को क्यों मनाते हैं ये दिवस

MP Weather Update: दतिया में सबसे कम 3.2 डिग्री तापमान दर्ज, जानें कैसा रहेगा आज प्रदेश का मौसम

Aaj ka Rashifal: चमकेंगे मेष राशि के सितारे, कर्क के लिए भाग्यशाली रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल (23 जनवरी)

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article