Advertisment

भारत बायोटेक ने विमानों से 11 शहरों को भेजा कोरोना टीका

author-image
Bhasha
भारत ने 2015-20 के दौरान व्यापार को आसान बनाने के लिए कई कदम उठाए: डब्ल्यूटीओ

नयी दिल्ली, 13 जनवरी (भाषा) स्वदेशी कोरोना टीका विकसित करने वाली दवा कंपनी भारत बायोटेक ने बुधवार को कहा कि उसने देश के 11 शहरों में सफलतापूर्वक ‘कोवैक्सीन’ भेज दी है।

Advertisment

कंपनी ने कहा कि उसने कोवैक्सीन की 16.5 लाख खुराकें सरकार को दान की हैं।

भारत बायोटेक ने एक बयान में कहा, ‘‘55 लाख खुराकों का सरकारी ऑर्डर मिलने के बाद कंपनी ने पहली खेप भेज दी है। इसमें हर शीशी में 20 खुराकें हैं।’’

कंपनी ने कहा कि टीके की खेप को गणावरम, गुवाहाटी, पटना, दिल्ली, कुरुक्षेत्र, बेंगलुरू, पुणे, भुवनेश्वर, जयपुर, चेन्नई और लखनऊ भेजा गया है।

Advertisment

भारत बायोटेक ने बुधवार को ब्राजील की कंपनी प्रीसिसा मेडिकामेंटोस के साथ भी कोरोना टीका आपूर्ति करने का एक समझौता किया।

भाषा सुमन मनोहर

मनोहर

Advertisment
चैनल से जुड़ें