/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/bharat-bandh.jpg)
Image Source: Twitter@IANS
Farmers Bharat Bandh On 8 December: केंद्र की मोदी सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों ने आज 'भारत बंद' किया है, इसका असर भी दिखने लगा है। आज दोपहर 3 बजे तक 'भारत बंद' रखने और चक्का जाम करने का फैसला लिया गया है। किसानों के इस महाआंदोलन को कांग्रेस, आप समेत कई राजनीतिक दलों और ट्रेड यूनियन का समर्थन मिला है।
वहीं किसानों के इस फैसले के मद्देनजर केंद्र सरकार ने एडवाइजरी भी जारी की है। भारत बंद से पहले किसानों के दल ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से भी मुलाकात की है। बता दें कि किसान नेताओं और सरकार के बीच कई राउंड बातचीत हो चुकी है, लेकिन अब तक कोई हल नहीं निकला है। 9 दिसंबर को फिर से सरकार और किसानों के बीच बात होगी।
इन राजनीतिक दलों ने दिया भारत बंद को समर्थन-
1.कांग्रेस 2. NCP 3. BSP 4. CPI 5. RJD 6. माकपा 7.JMM 8. SP 9. शिवसेना 10. अकाली दल 11. भाकपा-माले 12. गुपकार गठबंधन 13. TMC 14.TRS 15.AIMIM 16. आम आदमी पार्टी 17. पीडब्ल्यूपी 18. बीवीए 19. आरएसपी 20. एफबी 21. एसयूसीआई (सी) 22. स्वराज इंडिया 23. DMK 24. JDS
ये है किसानों की मांग
प्रदर्शनकारी किसानों की मूल मांग कृषि क्षेत्र से जुड़े तीनों नए कानूनों को वापस लेने की है। किसानों की इस मांग पर केंद्र सहमत नहीं है। हालांकि सरकार कानूनों में कुछ संशोधन करने के लिए राजी है मगर किसान नेता कानूनों को वापस लेने की मांग पर ही अड़े हुए हैं।
Farmers Bharat Bandh Live Update:
किसानों के भारत बंद को देखते हुए राज्यों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली के सिंधु बॉर्डर पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं।
https://twitter.com/ANI/status/1336152356929433601
भारत बंद के चलते पटना में पुलिस बल तैनात
बिहार में भी कड़ी सुरक्षा है। यहां कानून व्यवस्था का उल्लंघन करने वालों पर एक्शन का निर्देश दिया गया है।
https://twitter.com/ANI/status/1336153007105327104
महाराष्ट्र में दिखा भारत बंद का असर, रोकी गई ट्रेन
https://twitter.com/ANI/status/1336130447391170560
ओडिशा में भी रोकी गई ट्रेन
https://twitter.com/ANI/status/1336136716986458112
दिल्ली: कृषि कानूनों का समर्थन करने के लिए मुख्य रूप से हरियाणा के 20 किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मिला।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी भारत बंद का समर्थन किया है। आज उन्होंने ट्वीट कर कहा, अपनी जमीं की खातिर, हम माटी में जा लिपटेंगे, वो क्या हमसे निपटेंगे। बता दें कि, किसानों के समर्थन में अखिलेश ने कल लखनऊ में प्रदर्शन में हिस्सा लिया था। जिसके बाद कोविड गाइडलाइन को अनदेखा करने और कानून व्यवस्था बिगाड़ने के आरोप में अखिलेश और समाजवादी पार्टी के 28 लोगों के खिलाफ यूपी पुलिस ने कार्रवाई की थी।
किसानों के भारत बंद को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्यों को एडवाइजरी जारी की है। जिसमें गृह मंत्रालय ने कहा है, राज्य सुनिश्चित करें भारत बंद शांति पूर्वक हो और कोई भी अप्रिय घटना ना हो।
गौतमबुद्धनगर में धारा-144 लागू
वहीं किसानों के आंदोलन के बीच गौतमबुद्धनगर में धारा-144 लागू की गई है। कोरोना का हवाला देते हुए गौतमबुद्धनगर प्रशासन ने धारा-144 लागू की है, जो कि 2 जनवरी 2021 तक लागू रहेगी।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us