/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/WlI0JybU-Latest-Updates-6-july-750x536-1.webp)
Latest Updates 9 July 2025: आज 9 जुलाई 2025 को देश-दुनिया से जुड़ी कई बड़ी खबरें सामने आई हैं। आज की सभी बड़ी और ताजा खबरें यहां पढ़ें..
10:00 PM
ट्रंप ने फोड़ा टैरिफ बम !
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर टैरिफ बम फोड़ दिया है। अमेरिका ने ईराक, लीबिया, अल्जीरिया और श्रीलंका पर 30 प्रतिशत टैरिफ लगाया है। वहीं फिलिपींस, मॉल्दोवा, लीबिया और ब्रुनेई पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान किया है।
किन देशों पर कितना टैरिफ
फिलीपींस - 25%
ब्रुनेई - 25%
अल्जीरिया - 30%
मोल्दोवा - 25%
ईराक - 30%
लीबिया - 30%
श्रीलंका - 30%
2:00 PM
राजस्थान के चुरू में लड़ाकू विमान क्रैश, दोनों पायलट की मौत
/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/GvaLCIWaAAAy9F6.webp)
राजस्थान के चूरू जिले में बुधवार को भारतीय वायुसेना (IAF) का एक लड़ाकू विमान क्रैश हो गया, जिसमें दोनों पायलट्स की मौत हो गई। रतनगढ़ तहसील के भाणोदा गांव में स्थित राजलदेसर थाने की पुलिस ने हादसे की पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक, विमान में दो पायलट सवार थे। फिलहाल मृत पायलट का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है।
हादसा एक खुले मैदान में हुआ माना जा रहा है। मौके पर अधिकारी मौजूद हैं और हादसे की वजह की जांच की जा रही है। अभी यह साफ नहीं है कि विमान किस तरह का था और दूसरे पायलट की हालत कैसी है। अधिक जानकारी का इंतजार है।
1:30 PM
एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ 77 लाख की धोखाधड़ी
/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/20250513133859_ali.avif)
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की पूर्व निजी सहायक वेदिका प्रकाश शेट्टी को धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने आलिया के प्रोडक्शन हाउस और निजी खातों से लगभग 77 लाख रुपये की हेराफेरी की है। इस मामले की शिकायत जुहू पुलिस थाने में दर्ज की गई है और जांच प्रक्रिया फिलहाल जारी है। अभी तक आलिया भट्ट या उनकी टीम की ओर से इस विषय में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
12:30 PM
महिसागर नदी पर बने पुल के ढहने से 9 लोगों की मौत
आज 9 जुलाई को गुजरात में महिसागर नदी पर स्थित एक पुराना पुल अचानक ढह गया। पुल ढहते ही कई वाहन नदी में जा गिरे। इस हादसे में मरने वालों की संख्या 9 हो गई है।
11:30 AM
पटना से दिल्ली आ रही Indigo फ्लाईट की इमर्जेंसी लैंडिंग
पटना से दिल्ली जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को तकनीकी आपातस्थिति के चलते पटना एयरपोर्ट पर वापस उतारना पड़ा। उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान से पक्षी टकरा गया, जिससे सुरक्षा कारणों से उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान में कुल 169 यात्री सवार थे।
फ्लाइट संख्या 6E5009 को जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतार लिया गया। फिलहाल तकनीकी टीम विमान की जांच और मरम्मत में जुटी है।
पटना एयरपोर्ट के निदेशक ने जानकारी दी कि सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। घटना के बाद यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक इंतज़ाम किए जा रहे हैं।
10:45 AM
गुजरात की महिसागर नदी पर बना पुराना पुल ढहा, दो लोगों की मौत
गुजरात में महिसागर नदी पर स्थित एक पुराना पुल अचानक ढह गया, जिससे कई वाहन नदी में जा गिरे। इस हादसे में दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कुछ लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।
यह पुल करीब 43 साल पुराना था और वडोदरा को आणंद से जोड़ता था। दुर्घटना उस समय हुई जब पुल पर ट्रैफिक काफी ज्यादा था। इस हादसे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक ट्रक आधे टूटे पुल पर फंसा दिखाई दे रहा है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।
एक अधिकारी के अनुसार, यह घटना सुबह लगभग 8:30 बजे हुई। पुल के टूटने से दो ट्रक और एक पिकअप वैन समेत चार वाहन नदी में गिर पड़े। तीन लोगों को बचा लिया गया है।
मौके पर पुलिस, स्थानीय लोग और फायर ब्रिगेड की टीमें मौजूद हैं। इस हादसे की वजह से इलाके में ट्रैफिक पर असर पड़ा है और यातायात को वैकल्पिक मार्गों की ओर मोड़ा गया है। स्थानीय स्तर पर यह पुल आत्महत्या की घटनाओं के लिए भी कुख्यात रहा है।
10:30 AM
बिहार बंद (Bihar Band)
बिहार में चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान के विरोध में आज महागठबंधन ने राज्यभर में चक्का जाम करने का एलान किया है। इस विरोध प्रदर्शन में आरजेडी, कांग्रेस, वामपंथी दल, वीआईपी पार्टी और जन अधिकार पार्टी (पप्पू यादव) समेत महागठबंधन की सभी सहयोगी पार्टियां हिस्सा ले रही हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज पटना आएंगे और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ इनकम टैक्स गोलंबर से निर्वाचन आयोग के कार्यालय तक एक विरोध मार्च का नेतृत्व करेंगे।
9:30 AM
भारत बंद (Bharat Band)
आज, 9 जुलाई 2025 को देशभर के करीब 25 करोड़ श्रमिकों ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर राष्ट्रव्यापी हड़ताल की है। इस 'भारत बंद' का आह्वान देश की 10 प्रमुख केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने मिलकर किया है। हड़ताल का असर बैंकिंग, डाक सेवा, बीमा, निर्माण, कोयला खनन और अन्य सरकारी क्षेत्रों पर स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है, जिससे इन सेवाओं का संचालन ठप हो गया है।
मजदूर संगठनों का आरोप है कि सरकार की नीतियां श्रमिकों और आम जनता के हितों को दरकिनार कर, बड़े कॉरपोरेट घरानों को फायदा पहुंचा रही हैं। उनका कहना है कि यह विरोध सिर्फ आर्थिक नीतियों के खिलाफ नहीं, बल्कि श्रमिकों के अधिकारों की अनदेखी के खिलाफ भी है। यह बंद पूरे दिन जारी रहेगा।
8:30 AM
ट्रेड डील से पहले ट्रंप ने फिर दी 10 प्रतिशत टैरिफ बढ़ाने की धमकी (Donald Trump Tariff Increase BRICS Countries)
/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/Amj3oVoL-Donald-Trump.webp)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिक्स देशों पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने की चेतावनी दी है। उन्होंने संकेत दिया है कि इस संबंध में जल्द ही कोई ठोस निर्णय लिया जा सकता है। ब्रिक्स समूह में ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका के अलावा सऊदी अरब, मिस्र, ईरान, इथियोपिया, संयुक्त अरब अमीरात और इंडोनेशिया जैसे देश भी शामिल हैं।
व्हाइट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए ट्रंप ने कहा कि ब्रिक्स से जुड़े देशों को निकट भविष्य में 10 प्रतिशत शुल्क चुकाना होगा। उनका दावा है कि इस संगठन की संरचना ही अमेरिका के हितों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से की गई थी।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us