Advertisment

Bhanupratappur By Election Live : मतदान में 66.75% के साथ महिलाएं रहीं आगे, अब 8 दिसंबर का इंतजार

author-image
Bansal News
Bhanupratappur By Election Live : मतदान में 66.75% के साथ महिलाएं रहीं आगे, अब 8 दिसंबर का इंतजार

भानुप्रतापुर। छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर उपचुनाव में 3 बजे तक 64.86 % फीसदी मतदान हो चुका है। यहां सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया था, जो 12 बजे तक 45% और दोपहर 1 बजे तक 60% पर पहुंचा। वोटिंग के लिए दोपहर 3 बजे तक का समय तय किया गया था, जिसके तहत कुल 65 फीसदी मतदान के साथ ही वोटिंग खत्म हुई। अब 8 दिसंबर 2022 को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। इस मतदान में खास बात यह रही कि पुरुषों के मुकाबले महिलाओं ने सबसे ज्यादा बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। कुल मतदान 62.68 % में से 66.75 % महिलाओं ने अपने मत का प्रयोग किया। वहीं 62.86 % पुरुष मतदाताओं ने बोट दिया।

Advertisment
अधिकारियों ने बताया कि तीन बजे मतदान केन्द्रों के दरवाजे बंद होने से पहले कई मतदाता परिसर में मौजूद थे, जिससे मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी की संभावना है। वोटों की गिनती और परिणाम की घोषणा आठ दिसंबर को होगी। कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक व विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज सिंह मंडावी का 16 अक्टूबर को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। इसी कारण यह सीट रिक्त हुई। अधिकारियों ने बताया कि सुबह से ही मतदान केन्द्र के सामने मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गई। क्षेत्र के तेलगरा मतदान केन्द्र में कांग्रेस की प्रत्याशी सावित्री मंडावी ने सबसे पहले मतदान किया। वहीं भाजपा के उम्मीदवार ब्रह्मानंद नेताम ने अपने गृह ग्राम कसावाही में मतदान किया।
अधिकारियों ने बताया कि भानुप्रतापपुर क्षेत्र में कुल 1,95,822 मतदाता पंजीकृत हैं जिनमें 9,05,266 पुरुष और 1,00,555 महिला मतदाता हैं। वहीं एक मतदाता थर्ड जेंडर में भी पंजीकृत है। उन्होंने बताया कि भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए कुल 256 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें से 82 मतदान केन्द्र नक्सलियों से खतरे के मामले में संवेदनशील और 17 मतदान केन्द्र अति संवेदनशील हैं। राजनीतिक रूप से संवेदनशील मतदान केन्द्रों की संख्या 23 है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदान के लिए अर्धसैनिक बलों सहित लगभग 2,500 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।
उपचुनाव के लिए कुल सात उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, लेकिन सत्ताधारी दल कांग्रेस और विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच सीधी लड़ाई है। इस सीट से कांग्रेस ने दिवंगत विधायक की पत्नी सावित्री मंडावी को मैदान में उतारा है, जबकि भाजपा के उम्मीदवार पूर्व विधायक ब्रह्मानंद नेताम हैं। वहीं बस्तर में आदिवासियों की संस्था सर्व आदिवासी समाज ने भी अपने उम्मीदवार अकबर राम कोर्राम को चुनाव के लिए मैदान में उतारा है। कोर्राम निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। कोर्राम भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी हैं। वह 2020 में पुलिस उपमहानिरीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।
Advertisment
इस उपचुनाव के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने अपनी पार्टी की ओर से प्रचार किया तथा भाजपा के लिए पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अरुण साव ने प्रचार किया। राज्य में 2018 में बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद चार उपचुनाव हुए और सभी में कांग्रेस की जीत हुई है। राज्य विधानसभा की 90 सीट में से वर्तमान में कांग्रेस के 70, भारतीय जनता पार्टी के 14, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के तीन तथा बहुजन समाज पार्टी के दो विधायक हैं। वहीं एक सीट रिक्त है।
दोपहर 3 बजे तक मतदान प्रतिशत

पुरुष 62.86 %
महिला 66.75 %
कुल 64.86 %

मतदान की झलकियां

- 5 दिसंबर की सुबह 7 बजे वोटिंग शुरू हुई।
- कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी ने भी अपना वोट डाला है।
- अकरबा कोर्राम ने भी वोटिंग की।
- इनके बाद ब्रहृमानंद नेताम भी अपना वोट डालने पहुंचे हैं।
- स्कूली बच्चों ने यहां मतदान करने आ रहे बुजुर्गों और बच्चों के की मदद पोलिंग बूथ तक जाने में की।
- मतदान के बाद सभी ईवीएम को स्ट्रांग रूम कांकेर के भानुप्रताप देव कालेज में रखा जा रहा है।
- 8 दिसंबर को सुबह 8 बजे से मतगणना होगी।
- वोटर और अन्य लोग "टर्न आउट एप" का उपयोग करके पोलिंग का प्रतिशत जान ले सकते हैं।
- भानूप्रतापपुर उपचुनाव के मतदान को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने कहा है कि हमें पूरा विश्वास है कि भानूप्रतापपुर की जनता कांग्रेस को आशीर्वाद देगी। ब्रह्मानंद नेताम की गिरफ्तार पर कहा कि- वह खुद अपनी गिरफ्तारी अगर चाह रहे हैं। तो उन्हें खुद ही पुलिस के पास चले जाना चाहिए। जब नोटिस मिल गया है तो सरेंडर करना चाहिए।

Chhattisgarh by-election उपचुनाव Bhanupratappur भानुप्रतापपुर bhanupratappur by-election 64.86% polling Chhattisgarh Bhanupratappur counting of votes will be done on December 8 छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें