Advertisment

भंडारा अस्पताल अग्निकांड: परिजनों ने अस्पताल कर्मचारियों पर लगाया लापरवाही का आरोप

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

भंडारा, 10जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र के भंडारा जिला अस्पताल में आग लगने की घटना में मरने वाले नवजात शिशुओं के सबंधियों ने अस्पताल के कर्मचारियों पर ड्यूटी में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

Advertisment

महाराष्ट्र में भंडारा जिला अस्पताल के विशेष नवजात देखरेख इकाई में शुक्रवार को देर रात करीब डेढ़ बजे आग लगने से 10 नवजात शिशुओं की मौत हो गई थी।

गीता और विश्वनाथ बेहेरे की दो माह की बच्ची आग लगने की घटना में मारे गए दस नवजात शिशुओं में शामिल हैं। बेहरे दंपती के संबंधियों ने अस्पताल प्रशासन पर कर्तव्य में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि जब आग लगी, तब वहां न तो कोई डॉक्टर और न ही नर्स मौजूद था। उन्होंने इस हादसे के लिए अस्पताल प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

Advertisment

भंडारा जिले के रावनवाड़ी की रहने वाली वंदना सिदाम ने तीन जनवरी को पहेला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक बच्ची को जन्म दिया था, लेकिन बच्ची का वजन सामान्य से कम था लिहाजा उसे जिला अस्पताल इकाई में स्थानांतरित कर दिया गया था।

वंदना के परिवार के सदस्यों ने आग लगने के लिए अस्पताल के अधिकारियों को दोषी ठहराया और उन पर सुरक्षा मानदंडों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं, उनका रविवार को भंडारा जाने और अस्पताल के अधिकारियों तथा बच्चों के अभिभावकों से मिलने का कर्यक्रम है।

Advertisment

भाषा

शोभना रंजन

रंजन

Advertisment
चैनल से जुड़ें