Advertisment

भंडारा अग्निकांड : राज्यपाल ने मृत शिशुओं के परिवार को दो-दो लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

नागपुर, 13 जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भंडारा के जिला अस्पताल में पिछले सप्ताह लगी आग में मरने वाले 10 शिशुओं के परिवार को दो-दो लाख रुपये की सहायता देने की बुधवार को घोषणा की।

Advertisment

भंडारा के जिला अस्पताल में नौ जनवरी के तड़के शिशु वार्ड में आग लग गई थी। घटना में 10 शिशुओं की मौत हो गई जबकि सात को सुरक्षित निकाल लिया गया था।

विज्ञप्ति के अनुसार, बुधवार को अस्पताल के दौरे पर आए राज्यपाल ने कहा कि आग लगने की घटना बहुत दुखद है। उन्होंने प्रशासन से भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए एहतियाती कदम उठाने को कहा।

विज्ञप्ति के अनुसार, कोश्यारी सुरक्षित बचाए गए शिशुओं के वार्ड में भी गए और उनकी मांओं से मिले।

Advertisment

उसमें कहा गया है कि राज्यपाल ने घटना में मरे 10 शिशुओं के परिवार को अपने कोष से 2-2 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की।

राज्यपाल के साथ महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष नाना पटोले, भंडारा के सांसद सुनील मेंधें और अन्य अधिकारी भी अस्पताल गए थे।

भाषा अर्पणा दिलीप

दिलीप

दिलीप

Advertisment
चैनल से जुड़ें