Bhagalpur News : अवैध पटाखा फैक्ट्री ने ली 10 की जान

Bhagalpur News : अवैध पटाखा फैक्ट्री ने ली 10 की जान Bhagalpur News: Illegal firecracker factory took 10 lives SM

Bhagalpur News : अवैध पटाखा फैक्ट्री ने ली 10 की जान

भागलपुर। बिहार के भागलपुर जिले में एक मकान के अंदर हुए भीषण विस्फोट में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि इस मकान में अवैध रूप से पटाखे बनाने का कारोबार चल रहा था। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। भागलपुर के जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि यह विस्फोट कस्बे के काजबलीचक इलाके में महेंद्र मंडल नामक एक व्यक्ति के घर के भीतर शुक्रवार को सुबह हुआ। डीएम के मुताबिक, विस्फोट के प्रभाव से महेंद्र मंडल के घर के अलावा आसपास की दो इमारतें भी मलबे में तब्दील हो गईं।

[video width="640" height="360" mp4="https://bansalnews.com/wp-content/uploads/2022/03/WhatsApp-Video-2022-03-04-at-13.52.57.mp4"][/video]

नौ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया

धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। मलबा हटाने के लिए अत्याधुनिक मशीनों को मंगवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बम निरोधक दस्ते और फोरेंसिक विशेषज्ञों की टीम विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए घटनास्थल से नमूने एकत्र कर रही हैं। सुब्रत कुमार सेन के मुताबिक, घटनास्थल से अब तक कुल 10 लोगों के शवों को बरामद किया गया है, जिनकी पहचान अब तक नहीं की जा सकी है। विस्फोट में घायल नौ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीएम ने बताया कि मंडल पहले भी पटाखों के अवैध निर्माण में शामिल रहा है, और 2008 में उसके घर में इसी तरह के एक विस्फोट में उसकी पत्नी सहित तीन लोगों की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article