Bhadohi BigAccident: दुर्गा पूजा पंडाल में आग लगने से हुआ बड़ा हादसा, 42 लोग झुलसे

Bhadohi BigAccident:  दुर्गा पूजा पंडाल में आग लगने से हुआ बड़ा हादसा,  42 लोग झुलसे

उत्तरप्रदेश।Bhadohi BigAccident:  भदोही जिले के औराई थानाक्षेत्र में रविवार देर शाम एक दुर्गा पूजा के पंडाल में आग लगने से करीब 42 लोग झुलस गए।जिलाधिकारी गौरांग राठी ने बताया , ‘‘औराई थाना क्षेत्र के एक दुर्गा पूजा पंडाल में आग लगने से कुल 42 लोग झुलस गए हैं और इस मामले की जांच की जा रही है।''

शॉर्ट सर्किट से पकड़ी आग

जिलाधिकारी जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बचाव कार्यों का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे। स्थानीय प्रशासन के अनुसार झुलस गये लोगों में से नौ को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि गंभीर रूप से झुलसे 33 अन्य को वाराणसी के नजदीकी अस्पताल में भेज दिया गया। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि घटना रात करीब साढ़े नौ बजे हुई जब आरती चल रही थी। उनके अनुसार हादसे के वक्त पंडाल में करीब 300 लोग मौजूद थे। उनका कहना है कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article