Betul Woman Beating : बुजुर्ग महिला से जमकर मारपीट, महिलाओं ने घेरकर ​की पिटाई,5 के खिलाफ केस दर्ज

जिले के भैंसदेही के रंभा गांव में एक बुजुर्ग महिला Betul Woman Beating के साथ जमकर मारपीट की गई। इसका आरोप किसी पुरुष पर नहीं बल्कि महिलाओं पर ही है। बुजुर्ग महिला को तीन से चार महिलाओं ने घेरकर जमकर पीटा।

Betul Woman Beating : बुजुर्ग महिला से जमकर मारपीट, महिलाओं ने घेरकर ​की पिटाई,5 के खिलाफ केस दर्ज

बैतूल। जिले के भैंसदेही के रंभा गांव में एक बुजुर्ग महिला Betul Woman Beating के साथ जमकर मारपीट की गई। इसका आरोप किसी पुरुष पर नहीं बल्कि महिलाओं पर ही है। बुजुर्ग महिला को तीन से चार महिलाओं ने घेरकर जमकर पीटा। यहां तक की उसे जमीन पर भी गिरा दिया। महिला का कुसूर बस इतना था कि वो अपने बेटी और दामाद को पुश्तैनी संपत्ति में हिस्सा नहीं दे रही थी।

दरअसल महिला की बेटी कुसुम ने प्रेम विवाह कर लिया था। जिसके बाद उसका पति कमल अपने परिजनों के साथ महिला से संपत्ति में हिस्सा मांग रहा था। कुसुम की मां पीचूबाई इसके लिए तैयार नहीं थी। जिसके चलते उसे जमकर पीटा गया। पीड़ित पीचूबाई ने थाने जाकर इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article