Betul Rape Case : नाबालिग से दुष्कर्म कर दरिंदे ने जिंदा दफनाया, पत्थरों से दबी हुई घायल अवस्था में मिली पीड़िता

Rape In Dehradun: नशामुक्ति केंद्र में भर्ती महिलाओं के साथ प्रबंधक ने की दरिंदगी, 1 आरोपी गिरफ्तार 1 फरार

बैतूल। मध्य प्रदेश में रोजाना बलात्कार की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसके बाद भी कानून के रखवाले इस तरह की घटनाओं को रोकने में असमर्थ दिखाई दे रहें हैं। प्रदेश के बैतूल Betul Rape Case  जिले में एक बार फिर बलात्कार का मामला सामने आया है।

बताया जा रहा कि यहां एक दरिंदे ने सारी हदें पार कर पहले पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया फिर उसे जिंदा दफनाने की कोशिश की। बाद में उसके पीड़िता के ऊपर पत्थर भी रख दिए। घटना की जानकारी जब परिजनों को लगी तो मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में पीड़िता को बैतूल के एक अस्पताल में ले गए। जहां पीड़िता का इलाज चल रहा है।

एक नाले के पास मिली

जानकारी के मुताबिक बैतूल जिले के सारणी थाना इलाके में एक दरिंदे ने 13 साल की नाबालिग के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद पीड़िता को नाले के पास ही जिंदा दफना दिया। नाबालिग के परिजनों ने जब नाबालिग की तलाश शुरू की तो वह एक नाले के पास मिली। जहां पर दरिंदे ने नाबालिक को पत्थरों के नीचे दबा दिया था। घायल अवस्था में मिली पीड़िता को परिजनों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया। बाद में अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। उधर सूचना मिलने पर घोड़ाडोंगरी पुलिस और आला अधिकारी पहुंचे और पीड़िता के बयान लिए।

पीड़िता को पत्थरों से ढक दिया

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह शाम को अपने खेत में मोटर बंद करने गई हुई थी। उसी दौरान वहां मौजूद एक व्यक्ति उसे खेत में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। रेप की वारदात के बाद आरोपी ने उसे नाले के पास ही दफना दिया साथ ही पीड़िता को पत्थरों से ढक दिया।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article