Betul Borewell Update: बोरवेल में गिरा तन्मय 38 फीट गहराई में अटका, 12 फीट ऊपर खींचने के बाद खुल गई रस्‍सी, रेस्क्यू अभियान जारी

Betul Borewell Update: बोरवेल में गिरा तन्मय 38 फीट गहराई में अटका, 12 फीट ऊपर खींचने के बाद खुल गई रस्‍सी, रेस्क्यू अभियान जारी

Betul Borewell Update: जहां बीते शाम मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के आठनेर विकासखंड में आने वाले ग्राम मांडवी में 8 साल का मासूम तन्मय खेत के बंद बोरवेल में गिर गया था। उसे अभी तक बाहर निकालने में प्रशासन को कामयाबी नहीं मिल पाई है। करीब 50 फीट नीचे फंसे मासूम को रस्सी के सहारे बाहर निकालने का प्रयास जारी है वहीं दूसरी ओर से भी गड्ढे की खोदाई की जा रही है।

कलेक्टर अमनवीर सिंह बैंस ने बताया कि बोरवेल में फंसे तन्मय को रस्सी के सहारे बाहर निकालने का प्रयास किया गया था। उसके हाथ में रस्सी बंध गई और उससे करीब 12 फीट उपर तक खींच लिया गया था लेकिन रस्सी खुल गई और वह वहीं पर अटक गया। अब तन्मय करीब 38 फीट गहराई पर अटका हुआ है। इसके बाद से उसके शरीर में हलचल नजर नहीं आई है। दूसरी ओर से भी गड्ढे की खोदाई शुरू की गई है।

[caption id="attachment_176554" align="alignnone" width="279"]publive-image इसी बोरवेल में फंसा हुआ है मासूम तन्मय[/caption]

भोजन पानी देने में हो रही समस्या

बता दें कि अभी तक मासूम तन्मय को बोरवेल में फंसे सात घंटे से अधिक हो चुके हैं। अधिकारियों का कहना है कि चूंकि उसे हाथ ऊपर की ओर है इस वजह से खाना और पानी पहुंचाने में समस्या आ रही है। बोरवेल के पास पश्चिम दिशा की ओर से करीब 25 फीट तक खुदाई की जा चुकी है। इसके बाद कठोर चट्टान आने से काम धीमा हो गया। इसे देखते हुए प्रशासन द्वारा पूर्व दिशा की ओर से भी खोदाई कर सुरंग बनाने का काम रात करीब 12 बजे से शुरू कर दिया है।

बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मासूम के बचाव के लिए प्रशासन को जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए थे।

कैसे बोरवेल में गिरा तन्मय

आठनेर के कृष्णा गायकी ने बताया कि मांडवी के सुनील साहू का बालक खेत में खेल रहा था। इसी दौरान वह करीब 60 से 70 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया। सूचना मिलने पर बैतूल और आठनेर से पुलिस एवं प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। यह बोरवेल तीन दिन पहले ही खोदा गया था। खेत में इस बोरवेल की गहराई करीब 400 फीट है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article