Honeymoon Destinations: जुलाई में हनीमून का कर रहे हैं प्लान, तो Monsoon का मजा लेने के लिए ये रहे बेस्ट डेस्टीनेशन

Honeymoon Destinations: जुलाई में हनीमून का कर रहे हैं प्लान, तो Monsoon का मजा लेने के लिए ये रहे बेस्ट डेस्टीनेशन

Honeymoon Destinations: जुलाई में हनीमून का कर रहे हैं प्लान, तो Monsoon का मजा लेने के लिए ये रहे बेस्ट डेस्टीनेशन

Monsoon Honeymoon Destinations July: हर किसी का सपना होता है कि उनकी मैरिड लाइफ की शुरुआत यादगार लम्हों के साथ हो। इन खुशियों के पल की शुरुआत होती है हनीमून के साथ।

यदि आप भी जुलाई (July) में शादी करने जा रहे हैं और इसके बाद इस बारिश के खुशनुमा मौसम (Monsoon 2024) के साथ हनीमून को यादगार बनाना चाहते हैं तो आज हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं मानसून में हनीमून (Honeymoon Destinations in Monsoon) के लिए टॉप 5 डेस्टिनेशन।

जहां जाकर आप मौसम का मजा तो ले ही सकते हैं साथ ही साथ प्राकृतिक वादियों आपके जीवन की इस यादगार शुरुआत में चार चांद लगा देंगी।

तो चलिए जानते हैं जुलाई में हनीमून मनाने के टॉप डेस्टिनेशन (Top 4 Monsoon Honeymoon Destinations) कौन से हैं।

honeymoon destination dalhoji

हिमाचल प्रदेश का हिल स्टेशन डलहौजी

अगर आप बारिश के साथ प्राकृतिक सौंदर्य का मजा अपने पार्टनर के साथ लेना चाहते हैं तो इसके लिए आप हिमाचल प्रदेश के छोटा से हिल स्टेशन डलहौजी (Dalhousie) पर जाने का प्लान जरूर बनाएं।

जुलाई में हनीमून के लिए बेहद खास जगहों में से ये एक है। अगर आप यहां जा रहे हैं तो खज्जियार जरूर जाएं। ये डलहौजी शहर से 24 किमी दूर पर है। जो घने पेड़ों के लिए जाना जाता है।

6,500 फीट की ऊंचाई पर मैजूद खाज्जिअर अपनी प्राकृतिक सुंदरता और सुरम्य परिदृश्य की वजह से डलहौजी के पास घूमने की सबसे अच्छी जगहों में से एक है।  पैराग्लाइडिंग, ट्रैकिंग, घुड़सवारी और जॉर्बिंग का मजा यहां पर आप ले सकते हैं।

honeymoon destination tamilnadu Kodaikanal

हिल स्टेशनों की राजकुमारी कोडाइकनाल

अगर आप अगले महीने यानी जुलाई में शादी करने जा रहे हैं तो आप हनीमून के लिए जुलाई में आप हनीमून के लिए दक्षिण भारत के राज्य कोडाइकनाल का प्लान कर सकते हैं। कोडाइकनाल (Kodaikanal) को हिल स्टेशनों की राजकुमारी भी कहा जाता है।

जानकारी के अनुसार इसकी समुद्र तल से 2,133 मीटर है। यहां की सबसे खास बात ये हैं कि अपनी सुंदरता और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है।

​गुलमर्ग

अगर आप जुलाई में गुलमर्ग जाने का प्लान बना रहे हैं तो इस दौरान आप गुलमर्ग के मुख्य आकर्षणों में से एक गुलमर्ग गोंडोला (Gulmarg Gondola) जरूर जाएं। यहां आपको दुनिया की सबसे ऊंची केबल कार में घूमने का मौका मिलेगा।

इसी के साथ आप स्ट्रॉबेरी घाटी (Strawberry valley) भी जा सकते हैं। ये बेहद खूबसूरत होने के साथ ही शांति महसूस कराने वाली जगह है।

यहां आप अलपाथेर झील (Alpather Lake), निंगले नाला (Ningle Nallah) और गोल्फ कोर्स (Golf Course in Gulmarg) भी घूम सकते हैं। कश्मीर की फेमस जगहों में नए शादीशुदा जोड़ों के लिए काफी पसंद की जाने वाली जगह है।

honeymoon destination monsoon Gulmarg

​गंगटोक

अगर हनीमून के लिए जुलाई में नॉर्थ ईस्ट जाने का प्लान बना रहे हैं तो इसके लिए सिक्किम की राजधानी गंगटोक का सिलेक्शन (Gangtok Tourist Destination) कर सकते हैं। ये सिक्किम का सबसे बड़ा शहर है।

शिवालिक पहाड़ियों पर बसा ये शहर समुद्र तल से 1437 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह एक प्रमुख बौद्ध तीर्थ स्थल है। यहां स्थित बौद्ध के प्रमुख एनचेय मठ की स्थापना 1840 में हुई थी।

यह भी पढ़ें: 

IRCTC Andaman Tour Package: IRCTC का शानदार और सस्ता अंडमान पैकेज, खाना और रहना फ्री; मात्र इतना है किराया

MP Monsoon 2024: भूमिपुत्र मंगल होंगे मेहरबान, खिलेंगे किसानों के चेहरे, सूर्य इस दिन से कराएंगे झमाझम बारिश!

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article