Advertisment

नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रस्ताव लाने का बंगाल सरकार का निर्णय लोगों को मूर्ख बनाने की चाल: भाजपा

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

कोलकाता, 10 जनवरी (भाषा) भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष दिलीप घोष ने रविवार को आरोप लगाया कि नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रस्ताव लाने का पश्चिम बंगाल सरकार का निर्णय ''चुनाव को देखते हुए लोगों को मूर्ख बनाने की चाल है।''

Advertisment

वहीं, राज्य की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा किसानों के प्रति ''फर्जी'' चिंता व्यक्त करती है क्योंकि केंद्र सरकार आंदोलनरत किसानों की मांगें मानने को तैयार नहीं है।

राज्य की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए अप्रैल-मई में चुनाव प्रस्तावित हैं।

घोष ने आश्चर्य जताते हुए कहा कि अगर बंगाल सरकार किसानों को लेकर चिंतित है तो वह नए कृषि कानूनों को लागू करने में बाधाएं क्यों उत्पन्न कर रही है।

Advertisment

उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों का भरोसा खोने के चलते मुख्यमंत्री ममता बनर्जी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को लागू करने के लिए राजी हुईं।

भाषा शफीक प्रशांत

प्रशांत

Advertisment
चैनल से जुड़ें