/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/National-Bansal-News.jpeg)
कोलकाता, 12 जनवरी (भाषा) बंगाल भाजपा ने मंगलवार को स्वामी विवेकानंद की 158वीं जन्मतिथि पर श्याम बाजार से लेकर उनके पैतृक आवास शिमला स्ट्रीट तक भव्य रैली निकाली।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने रैली का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद द्वारा दिखाया गया रास्ता ‘‘युवाओं के लिए पथ प्रदर्शित करने वाला प्रकाश है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘हमें उनके विचारों को आत्मसात करना चाहिए और उनके पद चिन्हों पर चलते हुए बेहतर कल की ओर बढ़ना चाहिए।’’
स्वामीजी के पोस्टर, तस्वीरें और गुब्बारे हाथों में लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने रैली में भाग लिया।
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय और राज्य के अन्य नेताओं जैसे राहुल सिन्हा और जयप्रकाश मजूमदार ने भी रैली में भाग लिया।
भाषा अर्पणा माधव
माधव
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us