Bengal Big Accident: कार और ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत ! हादसे में पांच लोगों ने तोड़ा दम

Bengal Big Accident: कार और ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत ! हादसे में पांच लोगों ने तोड़ा दम

नकाशीपाड़ा (नदिया)। Bengal Big Accident  पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-12 पर शुक्रवार सुबह एक कार और ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत में दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जाने कैसे हुआ हादसा

उन्होंने कहा कि कार में सवार पांच मृतकों में से चार एक ही परिवार के थे और पांचवां व्यक्ति चालक था। अधिकारी के मुताबिक, परिवार रायगंज से नवद्वीप की तरफ जा रहा था, तभी सुबह करीब साढ़े छह बजे नकाशीपाड़ा इलाके में यह हादसा हो गया। उन्होंने कहा कि विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने राजमार्ग पर एक टोल प्लाजा के पास कार को टक्कर मार दी। ट्रक चालक अपने वाहन को मौके पर ही छोड़कर मौके से फरार हो गया। अधिकारी ने बताया कि कार में सवार यात्रियों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article