बेगमगंज में दर्दनाक हादसा: 20 फीट गहरी पुलिया में गिरी कार, 2 की मौके पर मौत, 4 गंभीर घायल

Begumganj News: बेगमगंज में दर्दनाक हादसा: 20 फीट गहरी पुलिया में गिरी कार, 2 की मौके पर मौत, 4 लोग गंभीर घायल

बेगमगंज में दर्दनाक हादसा: 20 फीट गहरी पुलिया में गिरी कार, 2 की मौके पर मौत, 4 गंभीर घायल

   हाइलाइट्स

  • बेगमगंज में 20 फीट गहरी पुलिया में गिरी कार
  • हादसे में 2 लोगों की मौके पर मौत, 4 गंभीर घायल
  • सागर-भोपाल रोड चकला नाला पुलिया की घटना

Begumganj News: बेगमगंज से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक तेज रफ्तार कार 20 फीट गहरी पुलिया में जा गिरी। हादसा इतना खतरनाक था कि मौके पर 2 लोगों की मौत हो गई, वहीं 4 लोगों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। सभी घायलों को जिला अस्पताल रैफर किया गया है। घटना (Begumganj News) सागर-भोपाल रोड के चकला नाला पुलिया की है।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1777547068925485394

   हादसे में 2 की मौत, 4 लोग घायल

आपको बता दें कि इनोवा कार में 6 लोग सवार थे, जिनमें से बिहारीलाल महोबिया और महिला बरली बाई 2 लोगों की मौत हो गई। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। जिनकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: अनूपपुर में दर्दनाक हादसा: रेलवे फाटक तोड़कर सुपरफास्ट ट्रेन से टकराई कार, 1 की मौके पर मौत, 1 गंभीर

   जानवर के अचानक सामने आने से हुआ एक्सीडेंट

बताया जा रहा है कि कार के सामने अचानक किसी जानवर के सामने आने से उसे बचाने के चक्कर में कार अपना नियंत्रण खो बैठी और गहरी पुलिया में जा गिरी।

इनोवा कार छतरपुर से भोपाल जा रही थी। ये हादसा सुबह 4 बजे की का बताया जा रहा है। घटना (Begumganj News) सागर-भोपाल रोड के चकला नाला पुलिया की घटना।

ये भी पढ़ें: सिवनी में दर्दनाक हादसा: कार और सेना की बस में भीषण टक्कर, 3 की मौत, 22 जवान घायल

(खबर अपडेट हो रही है....)

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article