Ram mandir: धन संग्रह रैली के लोगों से भीख मांग रही थी महिला, मंदिर निर्माण की जानकारी मिली तो खुद दिया दान

Ram mandir: धन संग्रह रैली के लोगों से भीख मांग रही थी महिला, मंदिर निर्माण की जानकारी मिली तो खुद दिया दान begger-woman-contribute-to-ram-mandir-money-collection-rally-people-apraise-her

Ram mandir: धन संग्रह रैली के लोगों से भीख मांग रही थी महिला, मंदिर निर्माण की जानकारी मिली तो खुद दिया दान

छिंदवाड़ा। अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर के लिए प्रदेश सहित पूरे देश में धन संग्रह कार्यक्रम चलाया रहा है। मंदिर निर्माण में लोग 1 रुपए से करोड़ों रुपए तक दान कर रहे हैं। कई लोगों ने अपने खर्चे रोककर मंदिर में सहयोग राशि दी है। प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से भी एक अनोखे दान की खबर आई है। यहां एक भीख मांगने वाली महिला ने मंदिर में 10 रुपए दान कर अपनी श्रद्धा दिखाई है। दरअसल शहर में भीख मांगकर पेट भरने वाली महिला इंगुर्वती धुर्वे रोज की तरह रोटी की जुगाड़ में निकलीं थीं। यहां धन संग्रह कार्यक्रम चला रहे कार्यकर्ताओं को देख धुर्वे उनके पास भीख मांगने पहुंच गई। कार्यकर्ताओं ने जब उन्हें बताया कि यह राम मंदिर के लिए चलाया जा रहा धन संग्रह कार्यक्रम है। जब धुर्वे को इसकी जानकारी दी गई तो उसने भी अपने हाथ से 10 रुपए का दान दिया। महिला के दान के इस श्रद्धाभाव को देखकर कार्यकर्ताओं की आंखे भर आईं।

30 महिलाओं ने पूरे दिन मजदूरी करके दान दी थी दिहाड़ी
बता दें कि राम मंदिर में कई ऐसे लोगों ने दान देकर श्रद्धाभाव दिखाया है जो किसी तरह अपना पेट पाल रहे हैं। शुक्रवार को ही इंदौर के पास एक गांव से 30 महिलाओं ने पूरे दिन मजदूरी कर पसीना बहाया था और शाम को पूरे दिन की दिहाड़ी राम मंदिर के नाम कर दी थी। छिंदवाड़ा में शनिवार को सड़क पर फल बेचने वाली महिला ने भी राम मंदिर में दान किया था। बता दें कि मकरसंक्राति के बाद से लगातार पूरे देश में धनसंग्रह कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। मप्र में सीएम शिवराज सिंह ने खुद एक लाख रुपए दान कर इस कार्यक्रम की शुरुआत की थी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article