MP Weather Update: तूफान ‘ताऊ ते’ से पहले ही राजधानी समेत प्रदेश में छाए बादल, कई जिलों में पड़ीं बौछारें…

भोपाल। प्रदेश में मौसम का मिजाज भी लगातार बिगड़ा नजर आ रहा है। मौसम विभाग द्वारा बताए गए तूफान ‘ताऊ ते’ से पहले ही गर्मी के तेवर नरम दिखने लगे हैं। शुक्रवार को राजधानी समेत कई जिलों में दोपहर में ही बादल छा गए। साथ ही गर्मी और लू से भी लोगों को राहत मिली। इतना ही नहीं कई जिलों में हल्की बारिश की बौछारें में पड़ीं हैं।
प्रदेश के भिंड, मुरैना, ग्वालियर, सतना, उमरिया और सिंगरौली समेत कई अन्य जिलों में भी पानी की बौछारें देखने को मिलीं। वहीं खंडवा और खरगौन जिले में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया है। प्रदेश के खरगौन और खंडवा में शुक्रवार को 41.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि तूफान ताऊ ते का असर मध्य प्रदेश में 19-20 मई से दिखाई दे सकता है। 18 मई तक इस तूफान के गुजरात तट पर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
इसलिए है तूफान की संभावना…
मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मध्य पाकिस्तान और बुंदेलखंड समेत दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश के ऊपरी क्षेत्र में हवा का चक्रबात बन गया है। इसके साथ ट्रफलाइन भी यहीं से गुजर रही है। इस कारण दक्षिण पूर्वी अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसके परिणाम स्वरूप यहां से तूफान उठने की संभावना जताई जा रही है। यह तूफान प्रदेश में 19-20 मई तक असर दिखा सकता है। इससे पहले ही प्रदेश का मौसम बिगड़ा नजर आने लगा है।