Advertisment

Beetroot Chila For Babies: बच्चों की सेहत के लिए फायदेमंद होते है चुकंदर के चीले, ऐसे तैयार कर बनाए सेहत

चुकंदर में पोषक तत्व आयरन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते है,बच्चों के लिए चुकंदर के चीले की हेल्दी रेसिपी बनाने आसान है।

author-image
Bansal News
Beetroot Chila For Babies: बच्चों की सेहत के लिए फायदेमंद होते है चुकंदर के चीले, ऐसे तैयार कर बनाए सेहत

Beetroot Chila For Babies: सेहत के नजरिए से जहां पर चुकंदर स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है बड़े तो सलाद में शामिल कर इसका सेवन आसानी से कर सकते है लेकिन बच्चों को इसका फायदा दिला पाना आसान नहीं होता। इसके लिए मां को चाहिए कि, इसके चीले बनाकर बच्चों को खिलाएं।

Advertisment

चुकंदर में पोषक तत्व आयरन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते है इससे साथ ही यह पाचन को स्वस्थ बनाए भी रख सकता है। बच्चों के लिए चुकंदर के चीले की हेल्दी रेसिपी बनाने आसान है। आइए कैसे बनाएं चुकंदर का चीला।

बच्चों के लिए चुकंदर का चीला बनाने की विधि

क्या चाहिए सामग्री

  • सूजी- ¾ कप
  • दही- आधा कप
  • चुकंदर-  8 से 10 टुकड़े
  • पोहा-  ¼ कप
  • ओट्स-  ⅛ कप
  • जीरा पाउडर- 2 चुटकी
  • काला नमक- 1 चुटकी (ऑप्शन)

जानिए कैसे बनाएं चुकंदर का चीला

यहां पर चुकंदर का चीला तैयार करने के लिए आप सबसे पहले आप सामग्री में शामिल चुकंदर के कटे टुकड़ों को घीसकर कद्दूकस कर इसे अलग रख दें। इसके बाद आप एक बाउल ले और इसमें ¾ कप सूजी और दही को अच्छे से मिक्स करें। इसके बाद अब ⅛ कप ओट्स को तवे पर भून लें और इसमें ¼ कप पोहा भिगोकर डालें। इसमें अब मिक्सचर को बाउल में डालें और इसमें जीरा और नमक डालकर मिला लें।

Advertisment

BEETROOT CHILLA

इन सब चीजों को एक साथ मिलाकर मिक्सी में डालकर पीस लें और गाढा पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद अब तवे को गर्म करें और इसमें हल्का घी लगाकर चुकंदर का घोल डालें, और इसे दोनों तरफ से पकाएं और दही के साथ बच्चे को खिलाएं।

जानिए बच्चों को क्या मिलेगें चुकंदर चीले का फायदे

चुकंदर चीले खाने के कई फायदे होते है जिनमें शामिल है -

 1- बच्चों का करता है शारीरिक विकास

आपको बताते चलें, इस प्रकार आप जब बच्चों को चुकंदर चीले का सेवन कराने से शारीरिक विकास के लिए भी बेहतर साबित हो सकता है। बताते चलें, यह बच्चों के शरीर में आयरन बढ़ाने और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।

2- इम्यूनिटी को बनाता मजबूत

आपको बताते चलें, चुकंदर का सेवन करने से एंटीऑक्सीडेंट, आयरन और फाइबर जैसे पोषक तत्व मिलते है जो इम्यूनिटी को बूस्ट करते है। इसमें पौष्टिक तत्वों से भरपूर चुकंदर का चीला बच्चे के संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसे कम तेल और कम मसालों के साथ ही तैयार करें।

Advertisment

Free photo fresh fruit juice and beetroot

3- पाचन तंत्र को बनाता है मजबूत

आपको बताते चलें, चुकंदर का सेवन करने से बच्चे के पाचन शक्ति की मजबूती करते है। ऐसे में चुकंदर की यह रेसिपी बच्चों के लिए फायदेमंद हो सकती है। चुकंदर में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो बच्चों को कब्ज और पेट की समस्याओं से राहत दिलाता है।

4- बच्चों में खून की कमी को करता है दूर

अगर बच्चे चुकंदर से बनी रेसिपी का सेवन प्राय: करते है तो इससे कई फायदे मिलते है इसमें यह बच्चों में खून की कमी को दूर कर उन्हें बढ़ाता है। इसके सेवन से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर रहता है, जिससे यह बच्चों के लिए एक हेल्दी रेसिपी हो सकती है।

ये भी पढ़ें

Career Tips For Women: महिलाओं के लिए 3 बेस्ट करियर टिप्स, कम्फर्ट केसाथ मिलेगी अच्छी सैलरी

Advertisment

Afghanistan News: अफगानिस्तान में होटल पर हवाई हमला, 3 लोगों की मौत, कई घायल

MP News: धान में रेत, कंकड़ मिलाकर किया 63 लाख रुपए का गबन,आरोपी गिरफ्तार

Chanakya Niti: इन 3 ऐसी परिस्थितियों के कारण आप कष्ट भरा जीवन जीने पर हो जाएंगे मजबूर

Bhojpur Shiv Temple: भोजपुर शिव मंदिर, एक अद्भुत और रहस्यमय निर्माण, किंतु अधूरा!

Beetroot Benefits, Beetroot chila Recipe, Strong Immunity, Strong Digestion, Child Care, Parenting Tips, chukandar ka chila khane ke fayde, चुकंदर खाने के फायदे और नुकसान,

Strong Digestion Child Care Parenting tips Beetroot Benefits Beetroot Chila For Babies Beetroot chila Recipe chukandar ka chila khane ke fayde Strong Immunity
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें