BCCI President Sourav Ganguly: विराट कोहली की खराब फॉर्म को लेकर बोले गांगुली, जानें क्या……

BCCI President Sourav Ganguly: हाल ही में क्रिकेट के गलियारे से BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) का इंटरव्यू सामने आया है जहां पर भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) के प्रदर्शन और कई चीजों को लेकर बात कही है।
जानें क्या बोले गांगुली
आपको बताते चलें कि, विराट कोहली की खराब फॉर्म पर BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके (विराट कोहली) नंबरों को देखें तो ऐसा बिना क्षमता और गुणवत्ता के नहीं हो सकता है। हां, उनका कठिन समय चल रहा है और वे जानते हैं कि वे खुद एक महान खिलाड़ी रहे हैखेल में ये चीजें होती हैं। यह सचिन, राहुल और मेरे, सबके साथ हुआ। यह भविष्य के खिलाड़ियों के साथ भी होगा। यह खेल का हिस्सा है और एक खिलाड़ी के रूप में आपको बस अपना खेल खेलने की जरूरत है।
मैं फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं कर सकता। हम निगरानी रखेंगे। ऑस्ट्रेलिया इस समय वहां खेल रहा है। श्रीलंकाई टीम वास्तव में बहुत अच्छा कर रही है। तो एक महीने का इंतजार करते हैं: देश में चल रहे संकट के बीच श्रीलंका में एशिया कप पर BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली, लंदन, UK pic.twitter.com/G68FM297is
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 14, 2022
ब्रिटिश संसद ने किया था सम्मानित
आगे कहा कि, मुझे ब्रिटिश संसद द्वारा एक बंगाली के रूप में सम्मानित किया गया था, इसलिए यह एक अच्छा एहसास था। यह संसद में था। उन्होंने छह महीने पहले मुझसे संपर्क किया था। वे हर साल यह पुरस्कार देते हैं। मैं फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं कर सकता। हम निगरानी रखेंगे। ऑस्ट्रेलिया इस समय वहां खेल रहा है। श्रीलंकाई टीम वास्तव में बहुत अच्छा कर रही है। तो एक महीने का इंतजार करते हैं।
0 Comments