Advertisment

BCCI: एक मैच में भारतीय क्रिकेटर्स हर घंटे कमाते हैं 1 लाख रुपये, जानिए वे एक साल में कितना कमाते हैं

BCCI: एक मैच में भारतीय क्रिकेटर्स हर घंटे कमाते हैं 1 लाख रुपये, जानिए वे एक साल में कितना कमाते हैंBCCI: Indian cricketers earn 1 lakh rupees every hour in a match, know how much they earn in a year nkp

author-image
Bansal Digital Desk
BCCI: एक मैच में भारतीय क्रिकेटर्स हर घंटे कमाते हैं 1 लाख रुपये, जानिए वे एक साल में कितना कमाते हैं

नई दिल्ली। भारत में क्रिकेट आज के समय में सबसे ज्यादा पॉप्युलर खेल है। लोग क्रिकेट को यहां एक धर्म की तरह मानते हैं। सार्वजनिक तौर पर यहां खिलाड़ियों की पूजा तो नहीं की जाती। लेकिन, उन्हें भगवान से कम भी नहीं मानते हैं। इसका जीता जागता उदाहरण सचिन तेंदुलकर हैं। जिन्हें लोग क्रिकेट का भगवान मानते हैं। पूरी दुनिया में अगर कोई क्रिकेट बोर्ड है जो सबसे ज्यादा अपने खिलाड़ियों को पैसे देता है। तो वो BCCI है। भारत के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जो भी खिलाड़ी खेलता है उसे भरपूर पैसा और शोहरत मिलती है। ऐसे में जानना जरूरी है कि आखिर एक खिलाड़ी को एक मैच खेलने के लिए कितना पैसा मिलता है?

Advertisment

पुरूष और महिला खिलाड़ियों के सैलरी में भारी अंतर

दरअसल, दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड BCCI को माना जाता है। जाहिर सी बात है कि बोर्ड अपने खिलाड़ियों को सबसे ज्यादा पैसे भी देता है। हालांकि यहां पुरूष खिलाड़ियों और महिला खिलाड़ियों को मिलने वाली सैलरी में भारी अंतर है। बार्ड अपने खिलाडियोंको सैलरी उनके ग्रेड के अनुसार देता है। इसमें सालाना अनुबंध और हर मैच के लिए मिलने वाली फीस के अलावा प्रदर्शन के आधार पर मिलने वाले रिवार्ड आदि शामिल हैं।

चार ग्रेड में बंटा हैं पुरूष क्रिकेट टीम

BCCI ने भारतीय पुरूष क्रिकेट टीम को चार ग्रेड में बांटा हुआ है। ये ग्रेड ए प्लस, ए, बी और सी हैं। ग्रेड 'ए प्लस' के तहत आने वाले खिलाड़ियों के साथ बीसीसीआई सालाना 7 करोड़ रूपये की अनुबंध करती है।, जबकि ग्रेड 'ए' के तहत आने वाले खिलाड़ियों को हर साल 5 कोरोड़ रूपये, ग्रेड 'बी' के लिए 3 करोड़ और ग्रेड सी के लिए हर साल 1 करोड़ रूपये खिलाड़ियों को मिलते हैं।

महिला क्रिकेट टीम को तीन ग्रेड में बांटा गया है

वहीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम को तीन ग्रेड में बांटा गया है। ये ग्रेड ए, बी और सी है। ग्रेड 'ए' के तहत आने वाली महिला खिलाड़ियों को 50 लाख रूपये सालाना दिए जाते हैं। जबकि ग्रेड 'बी' की तहत आने वाली खिलाड़ियों को 30 लाख और ग्रेड 'सी' के तहत आने वाले महिला खिलाड़ियों को 10 लाख रूपये सालाना पर अनुबंध किया जाता है।

Advertisment

हर मैच के लिए भी मिलते हैं पैसे

सालाना अनुबंध के अलावा खिलाड़ियों को BCCI हर मैच के हिसाब से भी एक निर्धारित फीस अलग से देती है। जैसे- एक टेस्ट मैच खेलने के लिए 15 लाख, एक वनडे खेलने के लिए 6 लाख और टी-20 मैच के लिए 3 लाख रूपये मिलते हैं। इसके अलावा BCCI खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर भी रिवार्ड देती है, जिसमें पचासा, शतक, 5 और 10 विकेट हॉल या हैट्रिक आदि शामिल हैं। अगर खिलाड़ियों के घंटे के हिसाब से पैसों को देंखे तो लगभग 1 लाख रूपये घंटे के हिसाब से खिलाड़ी क्रिकेट खेलते हैं। क्योंकि T-20 खेलने के लिए उन्हें प्रत्येक मैच के लिए 3 लाख रूपये दिए जाते हैं और एक टी-20 मैच लगभग 3 घंटे का होता है।

under-19 indian cricket players salary indian cricketers salary list indian cricketers salary 2021 indian cricketers salary indian cricketer salary per month 2021 indian cricket players salary list 2021 indian cricket players CRICKETERS SALARY bcci wiki bcci schedule BCCI President bcci owner bcci news bcci full form bcci contract bcci chairman bcci ceo BCCI australian cricketers salary
Advertisment
चैनल से जुड़ें