Bathroom Vastu Tips: क्या आप भी रखते हैं बाथरूम में ये वस्तुएं, इस वास्तु दोष से आप जल्द हो जाएंगे कंगाल

Bathroom Vastu Tips: क्या आप भी रखते हैं बाथरूम में ये वस्तुएं, इस वास्तु दोष से आप जल्द हो जाएंगे कंगाल

Bathroom Vastu Tips: भारतीय वास्तु शास्त्र जीवन को उन्नत और उचित तरीके से जीने का रास्ता और उपाय बताता है। यदि इस पर सही से अमल किया जाता है, तो घर और परिवार में सदैव सुख, समृद्धि और शांति का वास होता है। लेकिन, लापरवाही या अनजाने में वास्तु नियमों के उल्लंघन से मुसीबतें बढ़ जाती हैं, जो कभी खत्म होने का नाम ही नहीं लेती हैं।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में कुछ जगहें ऐसी होती हैं, जहां नकारात्मक ऊर्जा बहुत ज्यादा होता है। घरों का टॉयलेट और बाथरूम ऐसी ही एक जगह है। माना जाता है कि यहां सबसे अधिक नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है।

वास्तु नियमों के मुताबिक़ गलती से भी बाथरूम में कुछ चीजें नहीं रखनी चाहिए। इनसे वास्तु दोष उत्पन्न (Bathroom Vastu Tips) होता है। घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है, जो घर और परिवार में सदैव सुख, समृद्धि और शांति को नष्ट कर कर देती है। आर्थिक तंगी आ जाती है। जातक (व्यक्ति) जल्द ही कंगाल और पैसे-पैसे का मोहताज हो जाता है।

यह भी पढ़ें: Vivah Muhurat May-June 2023: मई में इस दिन से शुरू हो रहे हैं विवाह, नोट कर लें मई-जून के पूरे विवाह मुहूर्त

बाथरूम में न रखें ये चीजें:

1.

अक्सर लोग नहाने के बाद स्नानघर यानी बाथरूम में गीले कपड़े छोड़ देते हैं। वास्तु शास्त्र के विशेषज्ञों के अनुसार, भूल से कभी भी बाथरूम में गीले कपड़ों को नहीं छोड़ने चाहिए। यह वास्तु दोष उत्पन्न करता है। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आने लगती है और अंततः परिवार के सदस्यों में नकारात्मकता को बढ़ा देता है। इसलिए इसे रोकने के लिए बाथरूम में गीले कपड़े न छोडें।

2.

आपने देखा होगा कई घरों के बाथरूम में बालों के गुच्छे पड़े होते हैं। यह न केवल बाथरूम को गन्दा करता है बल्कि सीवर को भी जाम कर देता है। वास्तु नियमों के हिसाब से भी यह अनुकूल नहीं है। बाथरूम में टूटे हुए बाल से घर में वास्तुदोष और नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा मिलता है। जातक (व्यक्ति) का सोचा हुआ काम पूरा नहीं होता है और जीवन में तरक्की नहीं होती है।

यह भी पढ़ें: Ujjain Mahakal Online Booking: महाकाल मंदिर में बदला दर्शन का तरीका,ऑनलाइन बुकिंग से मिलेगी जल अर्पण की रसीद

[caption id="attachment_212239" align="alignnone" width="859"]bathroom-me-tuti-chappal-vastu-tipsबाथरूम में टूटी हुई चप्पल ज्योतिष और वास्तु जानकारों के अनुसार ग्रह को प्रभावित करते हैं.[/caption]

3.

यह देखा गया है कि लोग बाथरूम के इस्तेमाल के लिए पुरानी और टूटी हुई चप्पलें रख देते हैं। लेकिन ऐसा करने से वास्तु दोष लगता है। वास्तु और ज्योतिष विद्या के जानकारों के अनुसार, इससे घर के स्वामी और स्वामिनी की कुंडली में शनि ग्रह की स्थति खराब होती है। परिणाम-स्वरुप जातक (व्यक्ति) को बुरे समय से गुजरना पड़ता है। देवी लक्ष्मी भी रूष्ट हो जाती हैं और घर में कंगाली आ जाती है।

4.

सनातन धर्म में घर में टूटे हुए शीशे को रखने से मना किया गया है। वास्तु शास्त्र के ग्रंथों में भी यही बताया गया है। यह नियम बाथरूम पर भी आयद होता है। घर हो या बाथरूम, कहीं भी टूटा हुआ शीशा नहीं रखना चाहिए। इसे अशुभ माना गया है। जब कभी भी घर में कांच या शीशा टूट जाए, तो उसे हटाने या बदलने में लापरवाही नहीं करना चाहिए। इससे आर्थिक परेशानियां शुरू हो जाती हैं और जातक जल्द ही कंगाल हो जाता है।

यह भी पढ़ें: Found Money On Road : रास्ते में गिरे मिले पैसे, उठाना चाहिए या नहीं, क्या कहता है शास्त्र

5.

भारतीय वास्तु शास्त्र में घर में अनुपयोगी और टूटी हुई चीजें रखने के लिए मना किया गया है। यह नियम बाथरूम पर लागू होता है। वास्तु नियमों के अनुसार, प्लास्टिक की टूटी हुई चीजें और अनुपयोगी वस्तुएं जैसे शैम्पू आदि की खाली बोतलें, सैशे और पाउच आदि नहीं रखना चाहिए। टूटी हुई बाल्टी, टब और मग आदि बाथरूम से निकाल देना चाहिए। ऐसा न होने पर घर में दरिद्रता का वास हो जाता है।

bathroom vastu tips #BathroomVastuTips #VastuTips #वास्तुटिप्स

ये भी पढ़ें: 

>> Shankh Benefits : केवल बजाने से ही नहीं, बल्कि घर में शंख रखने से भी मिलते हैं ये चमत्कारी फायदे, जानें वैज्ञानिक और धार्मिक लाभ

>> Temperature vs Age: टेंपरेचर का उम्र से सीधा कनेक्शन! एक शोध में हुआ खुलासा

>> World Beautiful Metro Stations: दुनिया के ये सबसे खूबसूरत मेट्रो स्टेशन! जो है टूरिस्ट स्पॉट से भी ज्यादा खूबसूरत

>> टेक्नोलॉजी के जाल में फंस रहे हैं बच्चे! मोबाइल देने से पहले जान लें ये 3 बातें

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article