Chhattisgarh News: बस्तर के चांदामेटा गांव में एक बार फिर लहराया तिरंगा, दहशत में गुजरा 1947 से 2022 का सफर

साढ़े 7 दशक तक नक्सलियों की दहशत में ना तो आजादी की खुशिया मनाई जा सकी और ना ही तिरंगा फहराया गया। फोर्स ने नक्सलियों को पीछे धकेला।

Chhattisgarh News: बस्तर के चांदामेटा गांव में एक बार फिर लहराया तिरंगा, दहशत में गुजरा 1947 से 2022 का सफर

लहरा रहा तिरंगा, कौमे निशां हमारा,

अब ये जमीन हमारी, वो आसमा हमारा।।

बस्तर। आजाद भारत में बस्तर के चांदामेटा गांव में पहली बार 15 अगस्त पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। साढ़े 7 दशक तक नक्सलियों की दहशत में ना तो आजादी की खुशिया मनाई जा सकी और ना ही तिरंगा फहराया गया। लेकिन जब से फोर्स ने नक्सलियों को पीछे धकेल दिया है। तो चांदामेटा के लोगों में आजादी के पर्व की उत्सुकता देखते ही बनती है।

7 दशकों बाद चांदामेटा में लहराया तिरंगा

15 अगस्त 1947 से 15 अगस्त 2023 तक का सफर बड़ा लंबा समय होता है। लेकिन इसके बावजूद अब तक जगदलपुर के चांदामेटा के लोगों को ना ही आजादी के पर्व को मनाने की इजाजद थी और ना ही उनके पास हौसला। स्वतंत्रता दिवस पर जहां चांदामेटा में भारत की शान तिरंगा लहराना था।

नक्सलियों के आतंक से फैली थी दहशत

वहां अब तक नक्सली इस दिन काला झंड़ा फहराते थे। देश भक्ति और जुनून तो मन में था। लेकिन नक्सलियों के कहर के सामने हिम्मत जुटा पाना मुश्किल। लेकिन अब फोर्स की मदद से नक्सलियों ने अपने कदम पीछे खींच लिए हैं। जिसकी वजह से चांदामेटा के इकलौते सरकारी भवन में इस बार तिरंगा फहराया गया। तिरंगे को लहराता देख स्कूल के बच्चों के चेहरे खिल गए।

फोर्स की मदद से चांदामेटा में आई शांति

इतने दशकों बाद तिरंगे को लहराता देख चांदामेटा गांव के लोगों का गला रूंध गया और बोले कि अब जाकर लगा कि हम आजाद हैं। चांदामेटा के लोगों को ये सब हासिल हुआ।हमारी फोर्स के बहादुर जवानों की वजह से जिन्होंने कड़ी मेहनत और जान जोखिम में डाल लोगों के लिए सुरक्षित माहौल बनाया।

शान से लहराया तिरंगा..बच्चों के खिले चेहरे

आजादी एक ऐसा नाम जिससे सारी बंदिशे खत्म हो जाती हैं। आजादी एक ऐसी जरुरत जिससे आसमान में उड़ने का हौसला मिलता है। लेकिन दशकों तक चांदामेटा गांव को ना आजादी मिली और ना ही उड़ने के लिए खुला आसमान लेकिन इस बार 15 अगस्त कुछ ऐसा रहा कि सबने एक साथ गाया।

ये भी पढ़ें:

The Vaccine War Teaser Out: कोरोना पर आधारित ‘द वैक्सीन वॉर’ का टीजर आउट, डायरेक्टर अग्निहोत्री ने शेयर किया वीडियो

MP Assembly Election 2023: श्योपुर विधानसभा और चुनाव परिणाम 2018 के बारे में

Wanindu Hasaranga: 26 वर्षीय ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा ने संन्यास की घोषणा की, जाने क्या हुई बात

Fighter Motion Poster Out: स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज हुआ फाइटर का वीडियो, इन सितारों का लुक वायरल

Optical Illusion Test: आपको इस तस्वीर में पहले क्या दिखा फूल या चेहरा? आपका जवाब बता सकता है आपकी पर्सनालिटी

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article