बस्तर में खूंखार नक्सली ताती गिरफ्तार: 10 जवानों की हत्या में था शामिल, NIA ने इस तरह जाल बिछाकर पकड़ा

Bastar Naxali Bandra Tati Arrest: बस्तर में खूंखार नक्सली ताती गिरफ्तार: 10 जवानों की हत्या में था शामिल, NIA ने इस तरह जाल बिछाकर पकड़ा

बस्तर में खूंखार नक्सली ताती गिरफ्तार: 10 जवानों की हत्या में था शामिल, NIA ने इस तरह जाल बिछाकर पकड़ा

Bastar Naxali Bandra Tati Arrest: पुलिस, सुरक्षाबलों और केंद्रीय एजेंसियों की कड़ी सक्रियता के कारण छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। ताजा घटनाक्रम बस्तर और बीजापुर से जुड़ा है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को बस्तर में एक बड़ी सफलता मिली, जब 23 अप्रैल 2023 को 10 जवानों की हत्या करने वाला खतरनाक नक्सली बांद्रा ताती गिरफ्तार कर लिया गया। ताती ने इस घटना में घात लगाकर विस्फोट किया था, जिसके कारण जवानों की जान चली गई। ताती की गिरफ्तारी बस्तर के अरनपुर इलाके से हुई है।

IID परिवहन और हमले में शामिल था बांद्रा ताती

छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान लगातार जारी है, और इस सिलसिले में अब NIA की टीम को बड़ी सफलता मिली है। पेडका-अरनपुर माओवादी हमले का मुख्य आरोपी बांद्रा ताती को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी गुरुवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने सीआरपीएफ और छत्तीसगढ़ पुलिस की मदद से की। बांद्रा ताती अन्य नक्सलियों के साथ मिलकर आतंकी हमले की साजिश में सीधे तौर पर शामिल था। एनआईए की जांच में यह भी सामने आया है कि ताती आईईडी के परिवहन के अलावा घातक हमले को अंजाम देने के लिए सहायक भूमिका निभा रहा था।

10 जवानों की हत्या में शामिल था ताती

इस हमले में 10 जवान शहीद हो गए थे। यह हमला 26 अप्रैल, 2023 को दोपहर लगभग 1:20 बजे हुआ था, जब नक्सलियों ने राज्य के जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के तूफान वाहन पर घात लगाकर हमला किया। इस हमले में चालक समेत 10 जवान शहीद हो गए थे। यह हमला अरनपुर के पेड़का चौक के पास हुआ था। घटना के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस ने 26 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था, और इसके बाद फरवरी 2024 में इस जांच को NIA को सौंप दिया गया था।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में नये साल से पहले मौसम में बदलाव: शुक्रवार को कई हिस्सों में हुई बारिश, अगले तीन दिन यही रहेगा मौसम का हाल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article