CG Flood: बस्तर संभाग में बाढ़ से पुल-पुलिये, मकान और फसल तबाह, 5000 हेक्टेयर में भरा पानी, 94 साल का रिकॉर्ड टूटा

CG Flood: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में 94 साल का बारिश रिकॉर्ड टूटा। दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा और बस्तर में बाढ़ से पुल-पुलिये, मकान और फसलें तबाह। 5000 हेक्टेयर से ज्यादा क्षेत्र जलमग्न, 3000 से अधिक लोग राहत शिविरों में।

CG Flood

CG Flood

हाइलाइट्स

  • बस्तर में बारिश का 94 साल का रिकॉर्ड टूटा
  • 3000 से ज्यादा लोगों को राहत शिविर में रुकवाया
  • 5000 हेक्टेयर क्षेत्र में पानी भारा, फसलें बर्बाद

CG Bastar Flood: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में बारिश ने 94 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। इस हफ्ते बस्तर, बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा में पानी ने जमकर कहर बरपाया है। मकान, पुल-पुलिये के अलावा 5000 हेक्टेयर की फसल भी तबाह हो चुकी है। इस इलाके में पानी भर गया है। धान की फसल बर्बाद हो गई है। बेघर हुए 3000 से ज्यादा लोगों को राहत शिवरों में रुकवाया गया है।

खेतों में बाढ़ का पानी नहीं उतरा 

कृषि विभाग के संयुक्त संचालक महादेव ध्रुव ने संभाग के सभी जिला के कृषि अधिकारियों को नुकसान का सर्वेक्षण करने के निर्देश दिए है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार बस्तर संभाग में लाभग 5000 हेक्टेयर रकबा क्षेत्र में धान फसल को भारी नुकसान हुआ है। अधिकांश जिलों में सर्वेक्षण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। बताया गया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में खेतों में बाढ़ का पानी नहीं उत्तरा है।

दंतेवाडा में 1070 हेक्टेयर में फसल को नुकसान

सिर्फ दंतेवाडा जिले में 1070 हेक्टेयर धान फसल नुकसान होने की खबर है, जबकि सुकमा में लगभग 900 बीजापुर में 400 और बस्तर में 300 हेक्टर रकबा में धान और अन्य खरीफ फसल बाढ़ के पानी में पूरी तरह डूबकर बर्बाद हो गई है। प्रारंभिक सर्वे के अनुसार जिले में लगभग 900 हेक्टेयर क्षेत्र ने धान समेत अन्य खरीफ फसल प्रभावित हुई है। बाढ़ का पानी पूरी तरह से खेतों से उतरने के बाद फसल में कीचड़ हो गई है।

खबर अपडेट हो रही है...

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article