Bastar Dussehra 2023: बेल पूजा की रस्म पूरी, जानिए क्यों करते हैं बेटी की तरह बे‍ल की बिदाई

जिले में धूमधाम के साथ बस्तर दशहरा मनाया जा रहा है। 6 दिनों के फूल रथ की परिक्रमा के बाद सरगीपाल के जंगल में बेल पूजा की रस्म पूरी की गई।

Bastar Dussehra 2023: बेल पूजा की रस्म पूरी, जानिए क्यों करते हैं बेटी की तरह बे‍ल की बिदाई

जगदलपुर से रजत वाजपेयी की रिपोर्ट। जिले में धूमधाम के साथ बस्तर दशहरा पर्व मनाया जा रहा है। 6 दिनों के फूल रथ की परिक्रमा के बाद सरगीपाल के जंगल में बेल पूजा की रस्म पूरी की गई।

बता दें कि यहां एक दुर्लभ बेल का पेड़ है, जिसकी डाली में जोड़ी के साथ ही बेल लगते हैं, जबकि इसके आगे और पीछे के पेड़ में केवल एक बेल लगता है। दरअसल यह रस्म एक विवाह और बेटी की बिदाई की रस्म है।

ये है बेल पूजा की पौराणिक कथा

मान्यता है कि राजा पुरषोत्तम देव सरगीपाल के जंगल में शिकार खेलने गए थे। उन्होंने यहां 2 रूपवती कन्याओं को देखा और मुग्ध होकर उन्‍हें विवाह का प्रस्ताव दिया।

कन्याओं ने उन्हें 8वें दिन बाद बारात लेकर आने को कहा। अगले दिन राजा राजसी और दूल्हे के वेश में लाव लश्कर के साथ वहां पहुंचे, तब दोनों कन्याओं ने कहा कि वे उनकी कुल देवी मणिकेश्वरी और दन्तेश्वरी हैं।

उन्होंने ठिठोली करते हुए राजा को बारात लेकर आने को कहा था। शर्मिंदा राजा ने उनसे अपने व्यवहार के लिए क्षमा याचना की और उन्हें दशहरा पर्व में आने का निमंत्रण दिया। तब से यह विधान चला आ रहा है।

publive-image

आधी रात में न्‍योता देने जाता है पुजारी

बेल न्योता रस्म की पूर्व रात्रि दन्तेश्वरी मंदिर के पुजारी, आधी रात सरगीपाल जाकर जोड़ी वाले बेल को लाल कपड़े से बांध देते है और इनके देवी स्वरूप को दशहरा पर्व में शामिल होने का न्योता देते हैं।

राजा स्वयं पुजारी से जोड़ी बेल को ससम्मान ग्रहण कर देवी दन्तेश्वरी के मंदिर तक लाते हैं। इसी बेल के गूदे का लेप मांईजी के छत्र में किया जाता है और राजा भी इसे मिलाकर स्नान करते हैं।

बेटी की विदाई की तरह होती है रस्‍म

इस दौरान सरगीपाल में मेले और विवाह जैसा माहौल रहता है। उपस्थित स्त्री -पुरुष रिवाज के अनुरूप हल्दी खेलते हैं और दुखी मन से बेल की जोड़ी के देवी स्वरूप को बेटी की तरह बिदा करते हैं।

ये भी पढ़ें: 

MP Election 2023: जावरा में त्रिकोणीय होगा मुकाबला, कांग्रेस–बीजेपी का खेल बिगाड़ने मैदान में आई करणी सेना

IND vs NZ: मिशेल के शतक के बावजूद भारत ने न्यूजीलैंड को 273 रन पर समेटा, जानें पूरी खबर

BRICS Games: ब्रिक्स गेम्स में इंडिया ने रचा इतिहास, टेनिस टीम ने पहली बार जीता सिल्वर और कांस्य मेडल

MP Elections 2023: भोपाल में PCC चीफ के बंगले पर हंगामा, कार्यकर्ताओं ने डीजल डालकर की आत्मदाह की कोशिश

MP Elections 2023: संजीव सिंह कुशवाह टिकट ना मिलने पर भड़के, बीजेपी के खिलाफ की नारेबाजी

Chhattisgarh News, Bastar Dussehra 2023, Bastar Dussehra Bell Puja, Jagdalpur News, Bastar Dussehra, Mythology of Bastar Dussehra, बस्तर दशहरा बेल पूजा, जगदलपुर, बस्तर दशहरा, बस्तर दशहरा की पौराणिक कथा

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article