Basant Panchami 2023 : सरस्वती पूजन 26 जनवरी को, भूलकर भी न करें ये काम, जानें पूजा मुहूर्त और महत्व

Basant Panchami 2023 : सरस्वती पूजन 26 जनवरी को, भूलकर भी न करें ये काम, जानें पूजा मुहूर्त और महत्व basant-panchami-2023-saraswati-puja-on-january-26-do-not-do-this-work-even-by-mistake-know-the-time-and-importance-of-worship-pds

Basant Panchami 2023 : सरस्वती पूजन 26 जनवरी को, भूलकर भी न करें ये काम, जानें पूजा मुहूर्त और महत्व

नई दिल्ली। Basant Panchami 2023: मां सरस्वती पूजन का पर्व बसंत पंचमी का त्योहार इस साल 26 जनवरी यानि दो दिन बाद मनाया जाएगा। मान्यता अनुसार इस दिन मां सरस्वती का जन्म हुआ था इसलिए इस दिन को मां बसंत पंचमी के जन्मोत्सव के रूप में किया जाता है। Basant Panchami 2023: इस दिन कुछ कार्यों को करना वर्जित माना जाता है। चलिए जानते हैं कौन से हैं वे काम, जिन्हें इस दिन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

इस दिन से होगा बसंत का आगमन —
जैसा कि बसंत पंचमी नाम से ही जाना जाता है। ​इस दिन से बंसत ऋतु की शुरूआत मानी जाती है। इस दिन संगीत और ज्ञान की देवी की पूजा तो होती ही है। साथ ही इस दिन से किसी भी मांगलिक कार्य की शुरुआत अच्छी मानी जाती है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन भूलकर भी पेड़ पौधों को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए।

बसंत पंचमी के दिन क्या करें -

  •  बसंत पंचमी के दिन शुभ कार्य करना अच्छा माना जाता है। इसलिए इस दिन किसी भी समय कोई भी मांगलिक कार्य की शुरूआत अच्छी मानी जाती है।
  •  चूंकि बसंत पंचमी मां सरस्वती पूजन का त्योहार है ​इसलिए इस दिन विद्यार्थियों को मां सरस्वती की पूजा करना शुभ माना जाता है।
  •  बसंत पंचमी के दिन सुबह उठते ही सबसे पहले अपनी हथेलियों के दर्शन करना चाहिए। ऐसा माना जाता है। कि ​हथेलियों में मां सरस्वती का वास होता है। इसलिए हाथों के दर्शन करने से मां सरस्वती की विशेष कृपा बरसती है।
  • चूंकि ये दिन मां सरस्वती पूजन के लिए खास माना जाता है इसलिए इस दिन पाठ्स सामग्रियों का दान करना शुभ होता है। ऐसा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।
  •  अगर आप सरस्वती पूजा करते हैं तो इस समय मां की मूर्ति के सामने कलम अवश्य रखें। फिर इसी कलम का उपयोग पूरे साल करें। ऐसा करने से आप जीवन में सफलता पा सकते हैं।
  •  पूजा में सफेद और पीले रंग के फूलों का उपयोग जरूर करें।

बसंत पंचमी के दिन भूलकर भी न करें ये काम —

  •  परिवार में किसी से झगड़ा और व्यर्थ विवाद न करें।
  •  इस दिन न तो फसल काटनी चाहिए और न ही फल काटने चाहिए।
  •  इस दिन शुद्ध शाकाहारी भोजन का उपयोग करें। भूल से भी मदिरा का उपयोग न करें।
  •  बड़ों का अपमान और अनादर नहीं करना चाहिए। साथ ही उनकी कही बातों की अवहेलना न करें।
  •  धूम्रपान करने से बचें।

बसंत पंचमी शुभ मुहूर्त (Basant Panchami 2023 Shubh Muhurat)

वैसे तो माघ माह की तिथि यानी बसंत पंचमी की शुरूआत 25 जनवरी को दोपहर में 12:34 मिनट पर हो जाएगी। पर चूंकि ये उदया ति​थि 26 जनवरी को आ रही है इसलिए बसंत पंचमी का त्योहार 26 जनवरी को ही मनाया जाएगा। 26 जनवरी को बसंत पंचमी का पूजा मुहूर्त सुबह 07:07 मिनट से सुबह 10:28 मिनट तक रहेगा।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article