Salt Put in Fridge During Monsoon: बारिश में फ्रिज में होने लगी है नमी, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय, होंगे कई फायदे

Fridge Me Namak Rakhne Ke Fayde: बारिश के मौसम में फ्रिज में नमी और बदबू की समस्या आम हो जाती है। जानिए क्यों एक कटोरी नमक फ्रिज में रखने से आपके खाने की चीज़ें लंबे समय तक ताज़ा रहती हैं और फ्रिज दुर्गंध से मुक्त रहता है।

Salt Put in Fridge During Monsoon: बारिश में फ्रिज में होने लगी है नमी, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय, होंगे कई फायदे

Salt Put in Fridge During Monsoon: बारिश के मौसम में घर के भीतर नमी से जुड़ी परेशानियां होने लगते हैं। दरअसल, इस मौसम में वातावरण में ह्यूमिडिटी का स्तर बहुत अधिक हो जाता है, जिससे घर के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और खाने-पीने की चीजें जल्दी खराब होने लगती हैं। खासकर फ्रिज में रखी सब्जियां, फल, दूध-दही जैसी चीजें जल्दी सड़ने लगती हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि, एक आम सी दिखने वाली चीज आपकी ये परेशानी दूर कर सकती है। दरअसल वो नमक की एक कटोरी है, जो इन सभी समस्याओं का घरेलू समाधान बन सकती है? चलिए जानते हैं कैसे।

बारिश में फ्रिज में नमी बढ़ने की समस्या

[caption id="attachment_866465" align="alignnone" width="1037"]publive-image बारिश में फ्रिज में नमी बढ़ने की समस्या[/caption]

बारिश के मौसम में घर में सामान्य से अधिक नमी आ जाती है। वहीं फ्रिज एक बंद स्थान होता है, जहां आप फल, सब्जियां, दूध, पकवान, मसाले, मिठाइयां और कई अन्य खाद्य सामग्री रखते हैं। जब हम बार-बार फ्रिज खोलते हैं या उसमें बहुत सारे आइटम भर देते हैं, तो अंदर की नमी का स्तर और बढ़ जाता है।

ये भी पढ़ें : नागपंचमी पर खुलता है MP का ये रहस्यमयी मंदिर: साल में एक बार होते हैं भगवान शिव के दर्शन, ये है 7 फन नाग की कहानी

यह नमी तीन बड़े नुकसान करती है

  • खाने की चीज़ें जल्दी सड़ने लगती हैं
  • फ्रिज से अजीब सी बदबू आने लगती है
  • बैक्टीरिया और फंगस पनपने लगते हैं

नमक कैसे करता है काम?

publive-image

नमक एक प्राकृतिक ह्यूमिडिटी एब्जॉर्बर है। इसके पास नमी को अपनी ओर खींचने की खास क्षमता होती है। जब आप फ्रिज में एक कटोरी में नमक रखते हैं, तो वह आसपास की नमी को धीरे-धीरे सोख लेता है। इसके साथ ही यह दुर्गंध को भी कम करता है। बैक्टीरिया और फफूंदी के बढ़ने की संभावना घटाता है, खाने की चीज़ों की शेल्फ लाइफ बढ़ जाती है।

कैसे रखें नमक फ्रिज में?

स्टेपविवरण
1.एक साफ़ सूखी छोटी कटोरी लें
2.उसमें 3-4 चम्मच दरदरा या मोटा नमक डालें
3.इसे फ्रिज के किसी भी कोने में रखें – बेहतर होगा सबसे नीचे
4.हर 5-6 दिन बाद नमक बदल दें
5.चाहें तो इसके साथ बेकिंग सोडा भी मिला सकते हैं (50-50 अनुपात में)

नमक रखने के फायदे 

publive-image

  • नमी को सोखता है
  • बदबू को कम करता है
  • फ्रिज को साफ और ड्राय बनाए रखता है
  • खाने की चीज़ें लंबे समय तक ताज़ा रहती हैं
  • बैक्टीरिया और फंगस को पनपने से रोकता है

बेकिंग सोडा या सिलिका जेल: क्या है बेहतर?

बेकिंग सोडा: यह भी दुर्गंध सोखने का काम करता है। इसे नमक के साथ मिलाकर रखा जा सकता है।

सिलिका जेल पैकेट्स: ये महंगे हो सकते हैं और बार-बार बदलना मुश्किल है। नमक सबसे सस्ता और आसान उपाय है।

बारिश में फ्रिज के लिए 5 ज़रूरी टिप्स

FAQs

सवाल – क्या साधारण टेबल नमक इस्तेमाल कर सकते हैं?
जवाब – हां, लेकिन मोटा दरदरा नमक अधिक प्रभावी रहेगा।

सवाल –नमक कब बदलना चाहिए?
जवाब – हर 5-6 दिन बाद या जब वह नम हो जाए।

सवाल –क्या बेकिंग सोडा और नमक को एक साथ रखा जा सकता है?
जवाब – हां, आप दोनों को एक साथ रख सकते हैं—इससे दुर्गंध हटाने में और मदद मिलेगी।

सवाल –क्या यह उपाय सर्दियों में भी किया जा सकता है?
जवाब – सर्दियों में नमी कम होती है, लेकिन अगर फ्रिज में बदबू आती है तो यह उपाय सालभर किया जा सकता है।

सवाल – क्या यह स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित है?
जवाब – हां, क्योंकि नमक खुला रखा जाता है लेकिन वह खाना नहीं छूता इसलिए कोई नुकसान नहीं है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article